फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife murdered by having her throat slit with a shovel while she slept.

Shahjahanpur News: सो रही पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या

Tue, 28 Apr 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by having her throat slit with a shovel while she slept.
सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भौती गांव में मंगलवार दोपहर सोमवती (50) की सोते समय पति छत्रपाल ने फावड़े से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन

छत्रपाल के शक करने के कारण दंपती में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की दोपहर सोमवती गैलरी में फर्श पर सो रहीं थीं। उनके बच्चे बाहर ठेले से बर्फ खरीदने के लिए गए हुए थे। इस बीच छत्रपाल ने फावड़े से पत्नी की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और घर के पीछे से भाग गया।
विज्ञापन

इस बीच बाहर से वापस आए बच्चों ने जब मां सोमवती को खून से लथपथ देखा तो चीख पड़े। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, थाना प्रभारी सोनी शुक्ला व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। क्राइम सीन तैयार कर आरंभिक जांच की। पुलिस ने फावड़ा अपने कब्जे में ले लिया। एसपी ग्रामीण के आदेश पर गठित टीम ने आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के पत्नी के चरित्र पर शक करने की बात सामने आ रही है। हमेशा दोनों के बीच विवाद होता रहता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
--
शक का खौफनाक अंत : पत्नी की जिंदगी छीन कर दिया बच्चों को बेसहारा

शाहजहांपुर। छत्रपाल के अंदर सोमवती को लेकर शक इतना गहरा गया था कि उसका परिणाम हत्या के रूप में सामने आया। उसने अपने ही बच्चों को बेसहारा कर दिया।

सोमवती के दो बेटे और चार बेटियां हैं। बेटी ममता और मंगेश की शादी हो चुकी है। जब कोई सोमवती से बात करता तो छत्रपाल नाराज हो जाता था। उस दिन लड़ाई जरूर करता था। लोगों का कहना है कि वह किसी के कहने पर भी पत्नी पर शक करने लगता था। जब पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पिता अक्सर मां से विवाद करते थे। बेवजह मां पर शक करते थे।
इसी कारण बच्चे अपनी मां के साथ साए की तरह रहते थे। मंगलवार को मौका पाकर छत्रपाल ने पत्नी की जान ले ली। बताया यह भी जा रहा है कि दो-तीन दिन से छत्रपाल पत्नी से अधिक विवाद कर रहा था, लेकिन बच्चों को यह आभास बिल्कुल नहीं था कि वह जान ले लेगा। इस घटना से बच्चे सहम गए हैं। सूचना पर आए नाते-रिश्तेदारों ने बच्चों को संभाला। बच्चे भी अपनों से लिपटकर खूब रोए।
--
मौत ने सोमवती को रुकने नहीं दिया...
भौती गांव निवासी सोबरन के बेटे की बुधवार को बरात जानी है। मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम था। सोमवती ने महिलाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थी। दो बजे जब वह घर चलने लगी तो महिलाओं ने उसे रोका था। तब सोमवती ने कहा कि उन्हें पति को दवा देनी है और खाना खिलाना है। उसे क्या पता था कि वहां पर मौत इंतजार कर रही है।
--
रिश्तों का कत्ल
- होली पर प्रेमी के साथ उसके घर पर रह आरती की उसके पति मनमोहन ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। प्रेमी ब्रजदीप ने बचाने का प्रयास किया तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था।
- सन 2023 में खुटार में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को खेत में जला दिया था। पत्नी के शव के बचे हुए अवशेष और राख भी पानी में फेंक दी थी। मृतक पत्नी के परिजन जब उसके घर गए तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। जैसे-तैसे छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

- जनवरी माह में थाना पुवायां क्षेत्र में बलराम नाम के युवक की हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप युवक की पत्नी और उसके भांजे पर लगा था। परिजनों ने बताया था कि दोनों के बीच में प्रेम -प्रसंग चल रहा था।

सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सोमवती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed