फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife accuses husband of pressurizing her to convert in Shahjahanpur

Shahjahanpur: प्रेम विवाह के नौ साल बाद खुला पति का राज, अब पत्नी पर बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 27 Feb 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 05:59 PM IST
सार

आरोपी युवक नौ साल तक पत्नी के साथ अपनी पहचान छिपाकर रहता रहा। जब उसके धर्म का पता चला तो घर में कलह शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि पति अब उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा है। 

विज्ञापन
Wife accuses husband of pressurizing her to convert in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान को छिपाकर युवती से शादी कर ली। शादी के नौ साल के बाद राज खुलने पर घर में कलह शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि पति धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को महिला ने पुलिस कार्यालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग नौ साल पहले मोहल्ले के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर प्रेम विवाह किया था। इस बीच महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद पीड़िता को पति के धर्म की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

दोस्तों के साथ संबंध बनाने का डालता है दबाव 

महिला ने उसके धर्म छिपाने की बात को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया। आरोप है कि पति ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इनकार करने पर बच्चों व उसके साथ मारपीट की। यह भी आरोप लगाया कि पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। पीड़िता ने जान का खतरा भी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी एपी सिंह ने बताया कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। प्रार्थना पत्र आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed