फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Who did the audience thrilled by

कौन है वहां ने दर्शकों को किया रोमांचित

Sat, 13 Jun 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Who did the audience thrilled by
अनुभूति नाट्य मंच के तत्वावधान में सांस्कृतिक आदान-प्रदान अभियान के अंतर्गत देहरादून की एकलव्य सांस्कृतिक समिति की टीम ने हॉरर नाटक Òकौन है वहांÓ का मंचन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

रंगमंच को प्रभावी बनाने और उसके महत्व को बरकरार रखने के उद्देश्य से नाटक का टिकट शो किया गया। तर्क था कि जब कीमती टिकट लेकर लोग फिल्म देख सकते हैं, तो कुछ राशि खर्च कर नाटक भी देख सकते हैं। नाटक के लिए बाकायदा प्रवेशकार्ड भी जारी किए गए थे और दर्शकों को गर्मी से बचाने के लिए शॉवर फैन गांधी भवन प्रेक्षागृह में लगाए गए। नाट्य निर्देशक अखिलेश नारायण बताते हैं कि नाटक Òकौन है वहांÓ फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म ÒकौनÓ का नाट्य रूपांतरण है।
विज्ञापन

कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घर में अकेली है और टीवी पर समाचार देख रही है। पता चलता है कि एक सीरियल किलर घर में अकेली औरत का कत्ल कर देता है। यही कहानी दर्शकों को रोमांचित करते हुए आगे बढ़ती है। अभिनय में निर्देशक अखिलेश नारायण-मनोज, शिवानी वर्मा-मैम, अभिषेक नारायण-कुरैशी तथा अमित कुमार ने मल्होत्रा का किरदार निभाया, जबकि संगीत, लाइट, मंच व्यवस्था आदि में अनमोल खुराना, अमित, आफताब अंसारी, राहुल डोबरियाल और महेश नारायण आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक प्रमोद प्रमिल और आयोजक संस्था के निर्देशक मनोज मंजुल ने देहरादून टीम के संयोजक महेश नारायण को भरत मुनि तथा निर्देशक अखिलेश नारायण को अनुभूति सम्मान से नवाजा। व्यवस्था में जगदीश रस्तोगी, रामेंद्र मिश्रा, नरेंद्र सक्सेना, रचना सिंह, आशुतोष मिश्र, अतीक अहमद, परविंदर सिंह, प्रिंस खन्ना, प्रशांत गुप्ता, वरुण सिंह, पारस, अभय, हेमा खन्ना, सोनी राजवंशी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed