{"_id":"623318f3fe25002f6b6218db","slug":"wherever-lat-saheb-will-move-there-the-power-supply-will-remain-closed-for-some-time-shahjahanpur-news-bly4785504178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस तरफ बढेगा लाट साहब का जुलूस, उधर कुछ देर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस तरफ बढेगा लाट साहब का जुलूस, उधर कुछ देर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पंखी चौराहे से एसपी कॉलेज जाने वाले मार्ग लटकते बिजली के तार । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर विद्युत निगम ने विशेष व्यवस्था की है। शुक्रवार को शहर में लाट साहब का जुलूस निकलेगा। जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि जुलूस जिधर से निकलेगा, उधर विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए बंद रहेगी। जुलूस के रूट मार्ग पर पड़ने वाले ट्रांसफार्मरों को बांस-बल्लियां लगाकर बेरिकेडिंग की गई है।
लाट साहब के जुलूस में प्रेशर मशीनों से रंगीन पानी की बौछार किए जाने से हाईटेंशन लाइनों के शॉर्ट सर्किट होने से उनके तार टूटने और उनसे करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, विद्युत निगम के अभियंताओं ने तय किया है कि जुलूस जिस दिशा में जितना आगे बढ़ेगा, उधर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसी के साथ पीछे के इलाके रोशन होते रहेंगे। शहर मेें विभिन्न स्थानों से छोटे-बड़े कुल छह होली जुलूस निकलते हैं।
इसलिए, जुलूस के मार्गों मेें बिजली लाइनों से कोई रुकावट पड़ने की दशा में जुलूस के साथ चलने वाली विभागीय कर्मचारियों की टीमें तत्काल समस्या का समाधान करेंगी। यही नहीं, होली मिलन के दौरान लाइन फाल्ट नियंत्रित करने के लिए तकनीकी कर्मचारियों की उपकेंद्र स्तर पर टीमें बनाकर उन्हें रात दस बजे तक पाली वार ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (शहर) प्रशांत गुप्ता ने बताया कि त्योहार के दिन किसी विशेष क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बंद रखना उचित नहीं होगा। इसीलिए, होली जुलूसों के मार्ग पर बिजली आपूर्ति रोकने की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी लाइनेें सुधारकर सड़कों के किनारे रखे ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित कराए गए हैं।
होली जुलूसों के साथ कर्मचारी तैनात करने को उनकी टीमें बना दी गई है। संबंधित अवर अभियंताओं और उपखंड अभियंताओं को भी निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र में होली जुलूस निकलने के दौरान हाईटेंशन लाइनों की विशेष निगरानी करें।

शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस को लेकर बिजली ट्रांसफार्मर पर की गई बेरिकेडिंग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR