{"_id":"683a0756c545f831930016d0","slug":"where-the-girl-students-were-molestedno-camera-was-found-there-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144980-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्राओं से जहां हुई छेड़खानी...वहां नहीं मिला कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्राओं से जहां हुई छेड़खानी...वहां नहीं मिला कैमरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में छात्राओं को मुर्गा बनाकर चलवाने व छेड़खानी के मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्राओं ने जिस कक्ष में उन्हें मुर्गा बनाने का आरोप लगाया, वहां कैमरा नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज कर तफ्तीश में तेजी लाएगी।
कॉलेज के डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके अगले दिन छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि डॉक्टरों ने रैगिंग करते हुए उन्हें कक्ष में मुर्गा बनकर घुटनों के बल चलने को कहा। उनके साथ छेड़खानी की गई।
तिलहर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। थाने के दरोगा ने विवेचना को शुरू कर दिया। आरोपों की विवेचना को लेकर विवेचक ने सीसीटीवी कैमरे तलाश किए। पुलिस को आईसीयू व एसआईसीयू में कैमरा नहीं लगा मिला है। ऐसे में छात्राओं के आरोपों की पुष्टि होने में थोड़ा विलंब होने की संभावना है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कॉलेज में प्रवेश से लेकर अंदर तक कई जगहों पर कैमरे लगे हैं। लेकिन दोनों ही कक्षों में चिकित्सीय मानक के चलते कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस जल्द ही दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए बुला सकती है।
-- -- -- -- -- -
घटना वाले दिन के फुटेज की गहनता से हाेगी जांच
छात्राओं ने 24 मई को उनके साथ शर्मनाक घटना होने का आरोप लगाया है। पुलिस कॉलेज में लगे कैमरों को चेक कर उस दिन की फुटेज खंगालेगी। यह भी देखेंगे कि घटना वाले दिन दोनों पक्ष की गतिविधियां क्या थीं?
-- -- -- -- -- --
मामले की जांच की जा रही है। आईसीयू व एसआईसीयू में कैमरे नहीं लगे मिले हैं। मामले की विवेचना की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ज्योति यादव, सीओ तिलहर