{"_id":"67fd638c5cf75dc4aa0a1f3e","slug":"when-tte-asked-for-ticket-student-created-ruckus-in-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141650-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीटीई ने मांगा टिकट तो छात्र ने कर दिया ट्रेन में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीटीई ने मांगा टिकट तो छात्र ने कर दिया ट्रेन में हंगामा
Tue, 15 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सत्याग्रह एक्सप्रेस में बिना टिकट मिले छात्र का टिकट बनाने पर हंगामा हो गया। यात्री ने वीडियो बनाकर हेल्पलाइन पर शिकायत की। अधिकारियों की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
11 अप्रैल को सत्याग्रह एक्सप्रेस में शाहजहांपुर के टीटीई को एक छात्र बिना टिकट सफर करते हुए मिला। टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो पहले कुछ रुपये देने की कोशिश करने लगा। इन्कार करते हुए किराया और जुर्माना देने की बात कही। भरी बोगी में छात्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि टीटीई ने थप्पड़ मारने की धमकी दी। तभी किसी यात्री ने वीडियो बनाकर टीटीई की शिकायत रेलवे की हेल्पलाइन नंबर पर कर दी। वहां से मामले की जांच सीएमआई के पास भेजी गई। संबंधित वीडियो की जांच की तो उसमें टीटीई टिकट बनवाने पर जोर दे रहा था। टीटीई को बुलाकर बयान दर्ज किए गए। उसने भी वीडियो दिखाया। अधिकारियों के अनुसार, जांच में टीटीई अपना कार्य कर रहा था। उसके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।