फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the wife got angry and went to the relationship, the husband gave his life

Shahjahanpur News: पत्नी नाराज होकर रिश्तेदारी में गई तो पति ने दे दी जान

Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
When the wife got angry and went to the relationship, the husband gave his life
सिंधौली में रोते-बिलखते मृतक सेठपाल के परिजन। संवाद
सिंधौली। पत्नी के नाराज होकर रिश्तेदारी में चले जाने पर गांव मियांपुर निवासी 32 वर्षीय सेठपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सेठपाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर किसी बात को लेकर उसका पत्नी रीना से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रीना अपनी पांच माह की बच्ची को लेकर रिश्तेदारी में चली गई। शाम को घर लौटे सेठपाल को उसकी पुत्री मानवी, अलका और बेटे राज से पत्नी के नाराज होकर घर से चले जाने की जानकारी हुई। सेठपाल ने रिश्तेदारियों में फोन कर पत्नी के बारे में पता किया, लेकिन कहीं से कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शाम को खाना खाकर सेठपाल बच्चों के साथ सो गया। रात में किसी समय सेठपाल ने घर के बरामदे में लगे कुंडे से रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह मां खिताबो देवी ने बेटे का शव देखा तो वह बिलख पड़ीं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिंधौली में रोते-बिलखते मृतक सेठपाल के परिजन। संवाद

सिंधौली में रोते-बिलखते मृतक सेठपाल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed