फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the wedding procession did not come, the girl hanged herself to death

Shahjahanpur News: बरात न आने पर युवती ने फंदे से लटककर जान दी

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
When the wedding procession did not come, the girl hanged herself to death
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात न आने से आहत होकर युवती ने शुक्रवार सुबह फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, नौ मई को युवती की बरात आनी थी, लेकिन लड़के वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं लाए। पुलिस ने दूल्हा समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज अंतर्गत ग्राम कुंदन गनेशपुर का रहने वाला मोहित उसकी बेटी को कुछ दिन पहले अपने साथ ले गया था। इस पर उन्होंने मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में बेटी ने मोहित के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जानकारी होने पर उसने लड़के पक्ष की सहमति से बेटी की शादी मोहित के साथ तय कर दी। नौ मई को बरात आनी थी। दोनों ओर से शादी के निमंत्रण पत्र भी बंट गए।
विज्ञापन

इसी बीच मोहित और उसके परिजन दहेज में एक लाख की नकदी और दहेज का पूरा सामान देने की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर युवती के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर नौ मई को बरात नहीं लाए। इससे उसकी बहुत बदनामी हुई। आहत होकर युवती ने शुक्रवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। युवती के पिता ने मोहित समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed