फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the sun shone, faces lit up, there was excitement in the markets too

Shahjahanpur News: धूप खिली तो खिल उठे चेहरे, बाजारों में भी दिखी रौनक

Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
When the sun shone, faces lit up, there was excitement in the markets too
अस्पताल परिसर में धूप का आन्नद लेता स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से कोहरा और बादल छाने के बाद हुई गलन से बुधवार को निकली धूप ने राहत तो दी लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। दिन में चली शीतलहर ने शाम होते होते गलन बढ़ा दी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में धूप निकलने के आसार तो बन रहे हैं लेकिन सर्दी का प्रकोप अभी कम नहीं होगा।

कई दिनों से पड़ रहे कोहरे के बाद बुधवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। हालांकि सर्दी ने परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन धूप ने उसका असर कुछ कम जरूर कर दिया। धूप का ही असर था जो बुधवार का अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 17.3 दर्ज किया गया था वहीं बुधवार को यह 20.5 पर आ गया। न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत कमी देखी गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो बुधवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के बाद लोग घरों की छतों पर डट गए तो ऑफिस में काम करने वालों को जहां जगह मिली, उन्होंने वहां बैठकर धूप का आनंद लिया। धूप के कारण कई दिनों से सुस्त पड़े बाजार में भी तेजी देखी गई। ग्राहकों की भीड़ लगने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। शहर के बड़ा बाजार, पुराना बाजार, छह सड़का, घंटाघर आदि के बाजार शाम तक गुलजार रहे। आने वाले दिनों में धूप निकलने के आसार बन रहे हैं जिससे अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा होगा। सर्दी अभी ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

------
पिछले एक सप्ताह का तापमान-

-----------------
तारीख---------अधिकतम-------न्यूनतम
10 जनवरी-------20.5-------9.1
नौ जनवरी-------17.3------10.0

आठ जनवरी-----21.1-----8.6

सात जनवरी-----20.4------9.1
छह जनवरी------19.9------9.9
पांच जनवरी------20------- 10.3

चार जनवरी------20.4------9.8

अस्पताल परिसर में धूप का आन्नद लेता स्टाफ। संवाद

अस्पताल परिसर में धूप का आन्नद लेता स्टाफ। संवाद

अस्पताल परिसर में धूप का आन्नद लेता स्टाफ। संवाद

अस्पताल परिसर में धूप का आन्नद लेता स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed