फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the broker grabbed the installment of the house, the victim climbed the tower

दलाल ने 17500 रुपये लिए, पीड़ित टॉवर पर चढ़ा

Wed, 05 Oct 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

आवास की दूसरी किश्त के रुपये दलाल पर हड़पने का आरोप लगाकर बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी आशीष मिश्रा ब्लॉक परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।जिस पर रुपये लेने का आरोप है, उसे भी थाने बुलाया गया।

विज्ञापन
When the broker grabbed the installment of the house, the victim climbed the tower

विस्तार

बंडा (शाहजहांपुर)। आवास की दूसरी किश्त के रुपये दलाल पर हड़पने का आरोप लगाकर बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी आशीष मिश्रा ब्लॉक परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझाकर उतारा, फिर मेडिकल परीक्षण कराने भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आशीष ने टावर पर चढ़कर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। हाल ही में दूसरी किश्त का पैसा आया है। आवास स्वीकृत कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे 17,500 रुपये ले लिए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष को समझाया।
विज्ञापन

करीब 40 मिनट तक आशीष पुलिस-प्रशासन और एक जनप्रतिनिधि के पति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता रहा। इस दौरान वह गले में रस्सी डालकर एक हाथ से टावर पर झूलता रहा। पुलिस उसे समझा-बुझाकर उतारने के बाद थाने ले गई। जिस पर रुपये लेने का आरोप है, उसे भी थाने बुलाया गया। आरोपी ने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनका आवास योजना से कोई मतलब नहीं है। विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इससे पूर्व 29 सितंबर को गांव अल्हादादपुर का प्रदीप भी गांव में विकास कार्य नहीं होने की बात कहते हुए इसी टावर पर चढ़ गया था। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि आशीष नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को कोई राशि नहीं देनी पड़ती है। अगर दलाल ने आशीष से रुपये लिए हैं तो वह लिखित शिकायत करे। दलाल के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed