फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When challans were issued for roadways buses, there was a scuffle and SP's car got stuck

Shahjahanpur News: रोडवेज बसों के काटे चालान तो नोकझोंंक, एसपी की गाड़ी फंसी

Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
When challans were issued for roadways buses, there was a scuffle and SP's car got stuck
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सामने खड़ी होने वाली निजी बसों पर रहम और रोडवेज बसों का चालान काटने पर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। नाराज परिचालक यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक से भिड़ गए। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। इसमें कुछ देर के लिए एसपी की गाड़ी भी फंस गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर लगाम कसना मुश्किल हो रहा है। रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे रोडवेज बस अड्डे के सामने हरदोई जाने वाली बस खड़ी थी। उसके पीछे नगर निगम की ई-बसें थीं। रोडवेज अड्डे की तरफ सड़क किनारे निगम की बस खड़ी कर दी। दोनों ओर बसें खड़ी होने पर सड़क पर थोड़ी जगह बचने पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच यातायात पुलिस के दरोगा ने निगम की बस का फोटो खींचकर चालान कर दिया। इससे परिचालक भड़क गए। कई परिचालक दरोगा के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने चालान काटने पर नाराजगी जताई। कहा कि निजी बसों का चालान क्यों नहीं काटा जाता। इस बीच जाम की स्थिति बनने लगी। तभी एसपी की गाड़ी भी गुजरी। गाड़ी के अंदर एसपी राजेश एस. भी थे। उनकी गाड़ी के पहिये थमने पर यातायात पुलिस में खलबली मच गई। परिचालकों से नोकझोंक को छोड़कर जाम खुलवाने में जुट गए। एसपी की गाड़ी पास कराने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि ई-बसें, निजी बसें रोडवेज बस अड्डे के सामने खड़ी कर दी जाती है। उनके ऊपर कार्रवाई नहीं होती है। जबकि रोडवेज की बसों के चालान कर दिए जाते हैं।



डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रोडवेज बस अड्डे के सामने खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी को निर्देशित करेंगे।
-पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed