{"_id":"687246efd3e6d7791f0d226f","slug":"when-a-report-of-molestation-was-filed-a-siege-was-laid-with-the-intention-of-killing-her-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147916-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मारने के लिए की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मारने के लिए की घेराबंदी
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। युवती ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से रास्ते में घेराबंदी कर दी। युवती और उसके पिता किसी तरह बचकर घर पहुंचे। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पांच जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार जुलाई की रात साढ़े नौ बजे वह मां के साथ घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच आलाेक आया और उससे छेड़खानी की। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवती को मेडिकल के लिए भेजा।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे आरोपी और उसके भाई रंजिश मानने लगे। आरोपी उनको और पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके ऑडियाे प्रमाण उनके पास हैं। आठ जुलाई को वह पुत्री का मेडिकल कराने के बाद हाईवे से गांव जाने के लिए मुड़े तो गांव के दो लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और कहा कि आगे आरोपी घेराबंदी किए हैं। संभल कर जाना।
विज्ञापन
वह आगे गए तो तीन लोग रास्ता घेरे खड़े थे, एक युवक के पास तमंचा था। घेराबंदी की जानकारी देने वाले युवक भी पीछे से आ गए। वह किसी तरह बचते हुए घर पहुंचे।
आरोपियों ने धमकी दी कि इस बार तो बच गए हो, लेकिन आगे जान से मारने के बाद ही जेल जाएंगे। धमकी के चलते पूरा परिवार परेशान है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, विपिन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।