फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheels of vehicles stopped on the highway, passengers walked for miles and sweated.

Shahjahanpur News: हाईवे पर थमे वाहनों के पहिये, मीलों पैदल चल पसीने से तरबतर हुए यात्री

Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on the highway, passengers walked for miles and sweated.
रूट डायवर्जन की खबर में, सुखदेई। संवाद
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन करना यात्रियों के लिए भारी पड़ गया। बरेली मोड़ पर भीड़ के चलते वाहनों पर रोक लगाने से कटरा, जलालाबाद और अटसलिया में मार्ग परिवर्तन की वजह से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

वाहनों को पहले रोके जाने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को मीलों पैदल सफर तय करना पड़ा। गर्मी में पैदल चल रहे राहगीर पसीने से तरबतर हो गए। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर अपराह्न एक बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया। जलालाबाद रोड से आने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पुलिस ने कांट में पिपरौला के आगे वाहनों को नहीं जाने दिया। ऐसे में पुवायां, बंडा, खुटार या शहर में आने वाले यात्रियों को पिपरोला से बरेली मोड़ के आगे अजीजगंज में राजकीय मेडिकल काॅलेज तक पैदल जाना पड़ा। अधिकतर लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके से आईं महिलाएं बैग, कपड़े, बर्तन आदि सिर पर रखकर चलते हुए परेशान हो गईं। किसी को शादी में जाना था तो कुछ रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकलीं थीं। उन्हें रैली के बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कटरा से मदनापुर होते हुए जलालाबाद से गुजारे वाहन

मीरानपुर कटरा। रैली को लेकर कटरा से दोपहर एक बजे से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जलालाबाद हाईवे पर डायवर्ट किया गया। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहा स्थित ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों को सिउरा मोड़ के पास से सर्विस रोड पर डायवर्ट कर जलालाबाद राजमार्ग पर निकाला गया है। रूट डायवर्जन के लिए कटरा चौराहा पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जाम लगने पर खुलवाने पर पुलिस कर्मियों को पसीना आ गया। संवाद
-----------
जलालाबाद में बढ़ गया यातायात का दबाव

जलालाबाद। बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को कटरा से जलालाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्जन के कारण बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर यातायात काफी बढ़ गया और पहले से ही भीड़ वाले नगर के मुख्य चौराहे, याकूबपुर तिराहे व कोला मोड़ पर रेंग-रेंगकर वाहन पास होते रहे। इसको लेकर पहले से सतर्क प्रशासन द्वारा इन तीनों स्थानों पर एक-एक एसआई व सिपाहियों को तैनात कर दिया गया था। संवाद
-------
क्रेन लगाकर रोके बड़े वाहन

रोजा। क्षेत्र के जमुका दोराहे, अटसलिया अंडरपास और रोजा बाईपास मोड़ पर कहीं भी बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर हरदोई से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए अंडरपास क्रेन को खड़ा कर बैरिकेडिंग की गई। इससे छोटे वाहन निकलते रहे और बड़े वाहन ओवरब्रिज के ऊपर से निकलते रहें। संवाद

----
राहगीरों से बातचीत

चलते हुए पैरों में दर्द होने लगा

-नातिन की शादी में बंडा जा रहे हैं। कांट में पुलिस ने सवारी रोक ली। कोई सवारी नहीं मिलने पर पैदल चलकर आ रहे। चलते हुए पैरों में दर्द होने लगा।
सुखदेवी
---------
सवारी के इंतजार में तय किया लंबा सफर

-रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले हैं। रास्ते में कांट क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ी रोक ली। वहां से सवारी के इंतजार में पैदल चल रहे हैं। अभी तक कोई वाहन नहीं मिल सका है।
शिवरानी
------
भीषण गर्मी में चलते हुए सूख गया गला

- शहर में बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के बारे में जानकारी नहीं थी। बच्चे को लेकर पैदल चलते हुए गला सूख गया।
रेखा देवीमेन

रूट डायवर्जन की खबर में, सुखदेई। संवाद

रूट डायवर्जन की खबर में, सुखदेई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed