{"_id":"681ffb2043964eeea7845f6cf1c641d5","slug":"wheather-in-shjahanpur-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई गलन कंपकंपाया हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई गलन कंपकंपाया हर कोई
शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को दिनभर हुई बर्फ जैसी बारिश ने गलन बढ़ा दी, जिससे आम जनमानस कंपकंपा गया। इससे अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट आ गई। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं 12.4 एमएम बारिश होने की वजह से अधिकांश लोगों ने घरों से निकलने की जहमत नहीं उठाई।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, दिन में 10 बजे तक रिमझिम बारिश होना शुरू हुई, जो दिन भर होती रही। बर्फ जैसी बूंदों के गिरने की वजह से लोगों ने घरों से निकलने की कोशिश नहीं की। वहीं जो लोग निकले भी वे बारिश से बचने के इंतजाम पूरे करके निकले। बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा।
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री घटकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे बृहस्पतिवार को दिन भर लोग सर्दी में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
26 को बारिश के आसार, दो दिन रहेगी बेहद ठंड
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना से इंकार किया। कहा कि शुक्रवार को भी लोगों को सर्दी से खास राहत नहीं मिलेगी। दूसरी तरफ अन्य वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को कोहरे के साथ ठंड और ज्यादा कड़ाके की होने की आशंका है। वहीं 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम में तेजी से सुधार हो सकता है।
वृद्धा की ठंड से मौत
खुटार। गांव रसवां कलां निवासी मगरेलाल की 62 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को ठंड लग जाने से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। प्रधान बलजीत कौर के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल्या बीमार चल रही थी। उनकी मौत की जानकारी मिली है, लेकिन ठंड से मौत हो जाने के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं।