फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat purchase account opened in Puwaiyan and Tilhar, silence in other mandis

Shahjahanpur News: पुवायां और तिलहर में गेहूं खरीद का खुला खाता, अन्य मंडियों में सन्नाटा

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchase account opened in Puwaiyan and Tilhar, silence in other mandis
रोजा मंडी में क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू भले ही हो गई है, मगर आवक में तेजी नहीं आई है। जिले में बृहस्पतिवार को पुवायां और तिलहर मंडी में गेहूं खरीद का खाता खुल गया। वहीं, रोजा और जलालाबाद मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्रय केंद्रों से कर्मचारी नदारद रहने से भी किसानों को परेशानी आ रही है। वहीं, डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने गेहूं का अवैध भंडारण रोकने व निजी गोदामों की जांच के लिए गोपनीय टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 197 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, अभी जिले के अधिकांश हिस्सों में फसल तैयार नहीं हुई है। इस वजह से मंडियों में गेहूं की आवक नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को पुवायां मंडी में दो किसानों से 90 क्विंटल और तिलहर मंडी में एक किसान से 50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में गेहूं खरीद का खाता खुल गया है। रोजा मंडी में 19 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां आरएफसी के छह और एफसीआई एक सेंटर पर क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद मिले। एजेंसियों के बनाए गए क्रय केंद्रों पर कर्मचारी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पेयजल के लिए परेशान होंगे किसान तिलहर। नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद के लिए कुल 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को आरएफसी के क्रय केंद्र पर लगभग 50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडी परिसर में फ्रीजर खराब पड़ा है। इससे दूर-दराज से आने वाले किसानों को पानी के लिए भटकना पड़ेगा। मंडी सचिव शिवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हो रही है। फ्रीजर को ठीक कराया जाएगा। संवाद
------
नौ स्वीकृत, एक भी केंद्र पर नहीं मिले कर्मचारी जलालाबाद। मंडी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन अभी कागजों तक ही सीमित हैं। मंडी में विभिन्न एजेंसियों के नौ सेंटर स्वीकृत हैं। बृहस्पतिवार को किसी भी सेंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। क्रय केंद्रों पर कांटा और तौल संबंधी इंतजाम भी नहीं हुए हैं। क्रय केंद्रों पर बैनर टंगे हुए हैं। मंडी में अभी गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। संवाद
-----
अवैध रूप से गेहूं भंडारण करने वालों पर होगी रिपोर्ट
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि गेहूं के स्टॉक होल्डर्स, थोक विक्रेता, रिटेलर गेहूं का अवैध रूप से भंडारण नहीं कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि इनके सत्यापन के लिए गोपनीय टीम से जांच कराई जाएगी। अगर किसी गोदाम में अवैध रूप से गेहूं का भंडारण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं भंडारण की स्थिति में पोर्टल पर स्टॉक को घोषित किया जाए। उन्होंने समस्त मंडी सचिवों को भंडार स्थलों और गोदामों की सूची तीन दिन में प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

------
पुवायां में 90 और तिलहर मंडी में 50 क्विंटल खरीद के साथ खाता खुल गया है। क्रय केंद्र तक किसानों को लाने के लिए टीमें लगाई गईं हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से गेहूं का भंडारण करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए टीम का गठन कर लिया गया है। - राकेश मोहन पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : संवाद

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

रोजा मंडी में क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed