फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Welcome to the arrival of the Government... slogans echoed in the air.

Shahjahanpur News: सरकार की आमद मरहबा... फिजा में गूंजे नारे

Thu, 27 Aug 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the arrival of the Government... slogans echoed in the air.
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। इस बीच तहरीक दावत-ए-इस्लामी की ओर से जुलूस-ए-मिलाद भी पूरी शान के साथ निकाला गया। लोगों ने सरकार की आमद मरहबा व धूम मचा दो दुनिया में आ गए सरकार के नारे लगाए।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन स्थित नूरी मस्जिद से शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। हाथों में हरे झंडे लेकर हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए। जिला निगरां हाफिज अनीस अत्तारी की अगुवाई में निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अंटा चौराहा स्थित कटहल वाली मस्जिद के पास पहुंचा। जहां पर सामूहिक रूप से मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

आयोजन में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैय्यद कासिम रजा, हाजी वसीम खां, तारिक सिद्दीकी, तालिब खां, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तकवीम हुसैन, नईम, रजी, एमएच खान आदि शामिल रहे। संवेदनशील स्थानों पर वालंटियर तैनात रहे। सुबह अकीदतमंदों ने कतारों में लगकर पैगंबर-ए-इस्लाम के मूए मुबारक, कदम-ए-रसूल के निशान की जियारत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीण क्षेत्र में उल्लास के साथ निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी
पुवायां /खुटार। गांव सकरापुर, करनापुर, बढ़ौरा, घनश्यामपुर खुर्द, हरना, नरायनपुर बैजू, पकड़िया हकीम, बड़ागांव, अनावा, पसियाखेड़ा, खिरिया पाठक में जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। खुटार में जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। गांव टाह खुर्द कलां, नरौठा देवीदास, भरकलीगंज में भी जुलूस निकाले गए। संवाद

तिलहर। हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां की दरगाह से सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ सदन मियां, शहर काजी मोहम्मद अकरम, दरगाह शमशेरिया के सज्जादानशीन सैयद इफ्तिखार अली उर्फ मुन्नन मियां आदि के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जलालाबाद। नगर में कई स्थानों पर जुलूस निकाला गया। इन जुलूसों में शामिल लोग रामताल रोड पर नीलम टाॅकीज के सामने इकट्ठा हुए और वहां से सामूहिक जुलूस निकाला।
मीरानपुर कटरा। सुबह बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मोहल्ला मुगलान स्थित मदरसा नादिर उलूम से शुरू हुए जुलूस में पूर्व विधायक राजेश यादव, सज्जादानशीन हजरत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती, सरवर महमूद कलीमी, एहसाम मियां, डॉ. असद अहमद कलीमी,पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां, सगीर खां आदि शामिल रहे।
निगोही। सवेरे 8:30 पर मदरसा वली उल उलूम से जायरीन चादर लेकर रवाना हुए। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा की। मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए हाफिज फाजिल कादरी ने दुआ की।


कांट। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को मदरसों के बच्चों ने धार्मिक झंडों के साथ जुलूस निकाला। इस मौके पर मौलाना नूर शाहिद, हाफिज ओवैस,हाफिज जाने अली, डॉ सुहैल उर्फ मुन्ना, शहजाद अहमद खां आदि मौजूद रहे। संवाद
--
व्यापारियों ने किया स्वागत
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन अख्तर ने व्यापारियों के साथ हाफिज अनीस अत्तारी का स्वागत किया। उनके साथ रफी खान, हाशिम शाह, नफीस खान, नदीम मंसूरी,ज़ुबैर खान आदि शामिल रहे। संवाद
--
जुलूस में फंसा वित्त मंत्री का काफिला
शाहजहांपुर। जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। वित्तमंत्री गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला लाल इमली चौराहे पर पहुंचा, आगे निकल रहे जुलूस और भीड़ के कारण गाड़ी को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भीड़ को किनारे कर गाड़ी को निकाला। संवाद
--
भोर फाउंडेशन ने बांटी मिठाई



शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और उनकी टीम ने लोगों को मिठाई बांटकर मुबारकबाद दी। स्वाति सिंह ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। संवाद

--
गर्मी के कारण बेहोश हुआ युवक



खुदागंज। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जलालपुर की जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान गर्मी के चलते एक युवक अचानक गिरकर बेहोश हो गया। गिरने से उसके सिर पर चोट भी आई। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed