फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Welcome Prabhatferi from Shri Krishna Temple

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण मंदिर से निकली प्रभातफेरी का स्वागत

Sun, 29 Oct 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Welcome Prabhatferi from Shri Krishna Temple
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भजनों पर नृत्य करते श्रद्धालु। संस्था
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से दूसरे दिन की प्रभातफेरी का आलोक शर्मा के परिजन ने स्वागत किया। प्रभातफेरी निकालने के बाद मंदिर परिसर में ही भजन-कीर्तन हुआ।
विज्ञापन

रविंद्र मिश्रा ने श्याम चंदा है श्यामा चकोरी, बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी...भजन सुनाया। अनिल कक्कड़ ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, बांकीभ चितवन बांका है वेश...भजन सुनाकर मस्ती बिखेरी।
विज्ञापन

नितिन ने राधे कृष्ण की धुन गुनगुनाई। फिर शिवांश गुप्ता ने लूट कर ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर और पार्थ सचदेव ने फूलों से सज रहे हैं श्रीवृन्दावन बिहारी भजन सुनाकर सभी को मोहित कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से भेंट राधेश्याम शास्त्री ने आलोक शर्मा के परिजन को सौंपी। इस मौके पर प्रधान सुशील नारंग, रोहताश्व सचदेव, राजीव मिश्रा, संजीव मिश्रा, आशाराम गुप्ता, पवन गुप्ता, रुचि गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनीता कक्कड़, सुधा गुप्ता, आशी अरोरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed