फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weeds on the festival... six died in road accidents

Shahjahanpur News: त्योहार पर मातम... सड़क हादसों में छह की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weeds on the festival... six died in road accidents
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर हादसों में मौत की वजह हेलमेट न लगाना और तेज रफ्तार रही।
विज्ञापन

------------
लखीमपुर के युवक की खुटार में हादसे में मौत, पांच घायल
खुटार। दो बाइकों की टक्कर में लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के जवाहरपुर निवासी 20 वर्षीय अमनजोत सिंह की मौत हो गई। अमनजोत का साथी और दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। अमनजोत सिंह अपने साथी गांव अफसरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ बाइक से बुधवार को महंगापुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए थे। उधर, लखीमपुर के ही भीरा निवासी अमित गुप्ता अपने साथी साथी विनय गुप्ता के साथ खुटार के गांव कुइयां में होली पर रंग खेलने आए थे। वापस घर जाते समय अमित के साथ रिश्तेदार हिमांशु गुप्ता भी बाइक पर बैठ गए। खुटार मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर के पास अमनजोत सिंह और अमित गुप्ता की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने अमनजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अमनजोत इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पलटने से युवक की मौत, दो जख्मी
कुर्रिया कलां (कांट)। कांट थाना क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां निवासी सर्वेश (35) की कार अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में सर्वेश समेत तीन लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्वेश की मौत हो गई। सर्वेश ने आनंदपुरम कॉलोनी में अपना मकान बनवा रखा है। त्योहार पर अपने गांव जाने के बाद दो बजे शहर लौट रहे थे। उनके साथ सरथैली निवासी सुतीक्षण सिंह व एक अन्य व्यक्ति भी था। कार सुतीक्षण चला रहे थे। भुड़िया गांव के पास अचानक से कार के सामने जानवर आ गया। ब्रेक लगाने पर गाड़ी पलट गई। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों को मामूली चोट लगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्वेश की मौत हो गई। सर्वेश पुलिस अस्पताल में फार्मासिस्ट डॉ.अजय नागर के साले थे। संवाद
-------
रंग खेलकर लौट रहे बाइक सवार की मौत, साथी घायल
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी रामबाबू (45) की बाइक सामने से आ रही मोटर साइकिल में टकरा गई। हादसे में रामबाबू की मौत हो गई। उनकी बाइक पर बैठे वेदप्रकाश घायल हो गए। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रामबाबू रंग खेलने पड़ोसी गांव कोठा गए थे। उनके साथ गांव का वेदप्रकाश भी था। दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में जलालाबाद के बाइक सवारों से उनकी बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां रामबाबू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पांच बच्चे हैं। संवाद
----------
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
जलालाबाद। साहबगंज जाने वाली रोड पर बाइकों की भिड़ंत में थाना क्षेत्र के गांव गुरगवां निवासी विकास उर्फ छोटू (21) की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ब्रजेश्वर सिंह का छोटा बेटा विकास शाम करीब चार बजे बाइक लेकर बझेड़ा चौराहे से कुछ सामान लेने गया था। वह गांव से थोड़ी दूर ही पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। बताते है कि टकराने के बाद विकास की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में विकास की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार थाना कटरा के गांव मुगरा निवासी राजू व थाना कांट के मुड़िया आस निवासी रामप्रताप गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें राजकीय मेडिक कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद मामूली चोटिल एक युवक मौके से भाग गया। संवाद

--------
बाइक सवार युवक की मौत, दंपती घायल
मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी संजीव कुमार (32) की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। संजीव को बरेली ले जाते समय मौत हो गई। बुधवार शाम करीब सात बजे संजीव कुमार बाइक से गांव लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर शारदा नहर की पुलिया के पास अचानक नहर पटरी से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। उसका बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। उधर दूसरी बाइक पर सवार दंपती भी घायल हो गए। संवाद
------------
बाइक सवार की जान गई, बेटा घायल
सिंधौली। कस्बा निवासी सलामत उल्ला (65) की हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका बेटा कलीम घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सलामत उल्ला मंगलवार दोपहर बाद महमदपुर से अपने गांव बाइक से आ रहे थे। जैसे ही सुकेता पुल के पास पहुंचे और अपने गांव के लिए मुड़े तो शाहजहांपुर से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सलामत उल्ला व उनका पुत्र घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सलामत उल्ला की मौत हो गई। मृतक के पुत्र शाहिद अली ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी मौत से बेटे जाहिद अली, शाहिद अली, अरशद अली, मोहम्मद कलीम व पत्नी कबीरा बेगम काफी गमजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed