{"_id":"60ba72f98ebc3ef43a353f72","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly4487402168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप से बढ़ी गर्मी, तीन डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप से बढ़ी गर्मी, तीन डिग्री उछला पारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर जाती महिला । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बीते दिन मौसम में अचानक बदलाव के साथ दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन शुक्रवार को आसमान साफ होने के कारण सुबह से निकली तेज धूप ने उमस के साथ गर्मी बढ़ा दी। दोपहर तक इतनी गर्मी हो गयी कि अधिकतम तापमान तीन डिग्री उछल कर 39 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब में शाम को अचानक गिरावट आ जाने के कारण शनिवार को सुबह से बादल छाने के साथ ही बूंदाबादी होने की संभावना बढ़ गयी है।
बृहस्पतिवार को सुबह से तेज धूप निकली थी लेकिन शाम तीन बजे के बाद अचानक बादल घिरने से गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिली। वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से हवा ठंडी हुई और इससे रात में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री घटकर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बावजूद आधी रात से बादल छाने लगे और शुक्रवार को सुबह से उमस महसूस होने लगी। बाद में सूर्योदय होने पर बादलों को चीर कर धूप निकली तो गर्मी से लोग पसीने से तर होने लगे। इस वजह से दोपहर को बहुत जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले।
शाम को बैरोमीटर की रीडिंग में फिर अचानक 19 अंक की गिरावट आने से बादलों की धुंध छानी शुरू हुई तो सूर्यास्त के बाद भी उमस महसूस होती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह का कहना है कि सुबह वायुदाब सामान्य से नौ अंक अधिक होने के बावजूद शाम को बैरोमीटर सूचकांक लुढ़क जाने से शनिवार को मौसम में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। हवा के दबाव में कमी आने से सुबह तक बादल छायेगें और इस दौरान बूंदाबादी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। संवाद