{"_id":"5dc31b0f8ebc3e5b17039bc8","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly383081317","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातावरण में छाई धुंध, रेंगे वाहन, मौसम हुआ सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातावरण में छाई धुंध, रेंगे वाहन, मौसम हुआ सर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दीपावली के बाद से ठंड में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही वातावरण में धुंध छाई रही। सूर्य देवता धूंध के पीछे ही छिपे रहे और सर्द हवाओं के चलने के कारण ठंडक बढ़ गई। रात में ठंड से बचने के लिए घरों में रजाइयां निकलना शुरू हो गई हैं, तो वहीं बड़े-बुजुर्गो और बच्चों ने स्वेटर पहन लिए हैं।
अभी नवंबर को महीना शुरू ही हुआ हैं, लेकिन आसमान में छाई धुंध और मौसम में ठंडक ने सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। तापमान में कमी आने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी होने का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम को ठंडक बढ़ रही है। सुबह हल्की ठंडी हवाएं भी मौसम को सर्द बनाने लगी हैं। बुधवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर कोहरे की धुंध छाई हुई थी। वाहन काफी धीमी गति से सड़कों पर चल रहे थे। हल्की ठंडी हवा ठिठुरन पैदा कर रही थी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने मुताबिक ठंडी हवाएं चलने के कारण सर्दी का अहसास जरूर होने लगा है, लेकिन अभी कोहरा पड़ना शुरू नहीं हुआ है। बुधवार को भी वातावरण में धुंध छाई रही। जिसकी वजह से लोगों को कोहरे का अहसास हुआ। बारिश के बाद मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी।