फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather is worsening due to difference in maximum and minimum temperatures

Shahjahanpur News: अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर से बिगड़ रहा मौसम का मिजाज

Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Weather is worsening due to difference in maximum and minimum temperatures
एक नवंबर के बाद अधिकतम तापमान गिरने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तापमान अधिक होने के कारण मौसम गर्म रहता है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान कम होने से सर्द रहता है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच सामान्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच सामान्य होता है। न्यूनतम तापमान तो सामान्य चल रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इसी वजह से तापमान के बीच काफी अंतर आ रहा है। इसी वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed