फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

दो डिग्री पारा लुढ़का, आज पछुआ हवा से बढ़ेगी गलन

Fri, 29 Jan 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में सर्दी के दौरान जाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आसमान में ऊंचाई पर छाए बादलों के साथ कोहरे के कारण धुंध और दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही सर्द हवा ने बुधवार रात इतनी ठिठुरन पैदा की कि न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए होने के साथ हवा चलने से बढ़ी सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह हवा का दबाव सामान्य से 13 अंक अधिक हो जाने के कारण दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने से दिन भर सर्दी महसूस होती रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कोहरे और बादलों की धुंध आसमान की ऊपरी परत पर छाई होने से हवा चलने के बावजूद मौसम साफ नहीं हो रहा और शुक्रवार को भी सुबह कोहरे के साथ सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को सुबह से कोहरा, बादल और पछुआ हवा के मिले-जुले असर से सर्दी इतनी बढ़ गई कि दिन मेें अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया था। तब से रोजाना मामूली ही सही, धूप निकलने से दिन में थर्मामीटर का पारा उछल रहा है, लेकिन शाम से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के झोंके ठिठुरन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसीलिए रात को न्यूनतम तापमान में लगातार चार दिन से गिरावट दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बाद में सूरज धुंध मेें छिपा तो दिन मेें अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन ठिठुरन ने पीछा नहीं छोड़ा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि सुबह तक पुरवाई के झोंके सर्दी पैदा करते रहे, लेकिन दोपहर बाद हवा की दिशा बदलने के साथ पहाड़ों की ठंड इधर आने लगी और इसे देखते शुक्रवार को सुबह गलन ज्यादा महसूस होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed