फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weapons waved in film style, video viral

Shahjahanpur News: फिल्मी अंदाज में लहराए असलहे, वीडियो वायरल

Tue, 23 May 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Weapons waved in film style, video viral
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शाहबाजनगर में फिल्मी अंदाज में कार व बाइक सवारों के आमने-सामने आकर असलहे लहराने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्रधान के पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। कार सवार ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर बाइक सवार को ओवरटेक कर रोक लिया। अचानक कार सामने आने पर बाइक सवार गिर गया। इसके बाद दोनों ओर से असलहे निकाल लिए गए। आसपास के लोग सहम गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

कार सवार ने थाने पर तहरीर दी थी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। सदर बाजार इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि मामले में निगोही के एक गांव के प्रधान के पति शाहरुख की ओर से गदियाना निवासी सज्जाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- तहरीर आने पर एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रुपयों व जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed