फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   We will have to suffer the consequences of drying up of rivers: Spokesperson

नदियां सूखने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा : प्रवक्तानंद

Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
We will have to suffer the consequences of drying up of rivers: Spokesperson
बंडा में भैंसी संरक्षण पदयात्रा में शामिल लोग। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
पुवायां । लोकभारती की ओर से 22 अप्रैल से शुरू हुई भैंसी नदी संरक्षण पदयात्रा का बुधवार को दूसरा दिन रहा। इसमें पीलीभीत के बरखेड़ा से विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भी शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भैंसी नदी के पुर्नजीवन के लिए प्रयास कोई साधारण नहीं हैं, यह प्रभु की इच्छा है। सभी लोगों को इसमें यथासंभव सहयोग करना चाहिए। वे पदयात्रा में दो किमी. तक चले। गांव लालपुर में हुई जन चौपाल में उन्होंने कहा कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। नदियां सूखेंगी तो इसका खामियाजा मनुष्य के साथ हर जीव को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


नदियों की धार अविरल रहे, जमीनों पर कब्जा न हो, जलीय जंतुओं की रक्षा हो, यह सभी का कर्तव्य है।

इससे पूर्व रसूलापुर में जल चौपाल के बाद पदयात्रा आगे रवाना हुई। दोपहर में गांव लालपुर में कृष्ण कुमार वर्मा के यहां चौपाल और भोज हुआ। इसमें ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, राजीव गंगवार, धर्मवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, रामभजन वर्मा, सत्यपाल कुशवाहा, ब्रजेश सिंह, सर्वजीत वर्मा, शिवगोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पदयात्रा बंडा पहुंचेगी और गायत्री शक्तिपीठ पर विश्राम किया जाएगा। आयोजक नीरज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंडा के ब्लॉक सभागार में जन चौपाल को लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय संबोधित करेंगे। पदयात्रा में देवेश गंगवार, राजदीप सिंह, सृजल शुक्ल, उत्कर्ष शुक्ल, सुधीर सिंह, राजकिशोर सिंह, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed