फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   We have made a great sacrifice for the upper-caste community, and we will continue to fight: Alankar

सवर्ण समाज के लिए बड़ा त्याग किया, लड़ाई लड़ते रहेंगे : अलंकार

Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
We have made a great sacrifice for the upper-caste community, and we will continue to fight: Alankar
जीआईसी तिराहे पर अलंकार अ​ग्निहोत्री का स्वागत करते युवा। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : बशीरगंज में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत गिरने से घायल श्रमिक झलूसे।
शाहजहांपुर। बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मंगलवार को बीसलपुर जाते समय युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सवर्ण समाज की लड़ाई के लिए बड़ा त्याग किया है। इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों के विरोध के बाद चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार को जिले से होकर बीसलपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर युवाओं ने राजकीय इंटर कॉलेज के चौराहे पर उनकी गाड़ी को रोककर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वह कुछ देर ही यहां पर रुके। इस बीच अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सवर्ण समाज की लड़ाई के लिए वह हमेशा तैयार हैं। शिक्षा के मंदिर को जातीय संघर्ष का अखाड़ा नहीं बनने देंगे। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन

स्वागत करने वाले में कांग्रेस नेता रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, पं. कुशाग्र मिश्रा, सोनू अवस्थी, प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, शोभित मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed