{"_id":"611eaaea8ebc3e79cc1431c9","slug":"wather-shahjahanpur-news-bly45689130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने उमस भरी गर्मी से जनजीवन को दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने उमस भरी गर्मी से जनजीवन को दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट बदली। सुबह से काली घटाएं घिरने के बाद दोपहर को तेज गरज के साथ बारिश हुई। वातावरण में आर्दता बढ़ी तो न्यूनतम तापमान दस डिग्री नीचे लुढ़क गया। ठंडी हवा चलने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
11 अगस्त को 13 मिमी पानी बारिश हुई थी, जिसके बाद से बारिश पर ब्रेक लग गया था। हालांकि, इस बीच कई बार ऐसे मौके आए जब वायुदाब में गिरावट के कारण घने बादल छाए और बारिश के आसार बने, लेकिन बरसात नहीं हुई। सुबह-शाम हवा के दबाव मेें विचलन बनी रहने से तेज हवा मानसूनी बादल उड़ाती रही। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने से दिन में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा और रात में न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा। इधर, बीते दो दिन से बादल छाए होने के बावजूद बीच-बीच में धूप निकलने से इतनी उमस बढ़ गई कि जनजीवन बेचैन होने लगा, लेकिन रात से फिर बारिश के आसार बनने लगे।
दोपहर से रिमझिम और फिर तेज बारिश शुरू हुईं और यह सिलसिला अपराह्न तीन बजे तक चला। रात में बूंदाबांदी के असर से न्यूनतम तापमान दस डिग्री घटकर 17.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन में हुई 14 मिमी बरसात से हवा में नमी 42 से बढ़कर 91 प्रतिशत हो गई और इसीलिए न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद दिन में अधिकतम तापमान भी एक डिग्री घअकर 33.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। उनका कहना है कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र प्रभावी होने के कारण शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।