फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

11 मिमी बारिश और ओलावृष्टि से सात डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 23 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर। बुधवार शाम से रात तक जनपद के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में आंधी के साथ ओलावृष्टि और 11 मिमी बारिश होने से रात में थर्मामीटर का पारा करीब सात डिग्री लुढ़क गया। वातावरण में नमी बढने से बृहस्पतिवार को सुबह तक ठंडी हवा चलने से मौसम खुशगवार बना रहा। दिन में अधिकतम तापमान भी 2.5 डिग्री घटकर 32.5 डिग्री सेल्सियस रह गया, लेकिन बाद में चटख धूप खिली तो बढ़ी हुई आद्र्रता उमस भरी गर्मी में बदल कर जनजीवन को फिर से परेशान करने लगी।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया था, लेकिन दिन में बादल छाने शुरू हुए और रात में बारिश व ओलावृष्टि के मिले-जुले असर से थर्मामीटर का पारा 6.9 डिग्री घटकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यही नहीं, हवा में नमी का समावेश होने से आद्र्रता का स्तर 25 से बढ़कर 72 प्रतिशत हो गया। इस वजह से लोगों को आधी रात के बाद ठंड महसूस होने पर पंखों की स्पीड घटानी पड़ी और गर्म चादरों से शरीर ढकने के बाद ही गहरी नींद आई। बृहस्पतिवार सुबह तक मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

बाद मेें जैसे-जैसे धूप तेज हुई और वातावरण में घुली नमी वाष्प बनकर उड़ी तो लोगों को उमस सताने लगी। आसमान साफ होनले के कारण दिन भर धूप के तेवर काफी तीखे बने रहे। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार तेज धूप के प्रभाव से शाम तक आद्र्रता 30 प्रतिशत घटकर 42 फीसदी रह गई। परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हवा का दबाव दिन भर सामान्य से अधिक बना रहा। इसे देखते शुक्रवार को सुबह से तेज हवा चलने के कारण धूप निकलेगी और मौसम शुष्क बने के साथ तापमान बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed