फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

खुटार में बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं, खरबूजा, मक्का को नुकसान

Thu, 22 Apr 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर/ खुटार। पिछले कई दिनों से बदल रहा मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बिगड़ गया। शाम करीब पांच बजे खुटार में गरज चमक के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे गेहूं, खरबूजा और मक्का को खासा नुकसान हुआ है। जिले के अन्य कई इलाकों में आंधी आने के साथ बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह से मौसम बदलता रहा। बुधवार को सूर्योदय के बाद से मौसम असामान्य लगने लगा। दिन में नौ बजे से ऊंचाई पर छाए बादल निचले स्तर पर आकर काली घटाओं मेें बदले और इसी के साथ हवा की गति बढ़कर दस से 14 किमी प्रति घंटे तक हो गई। तेज अंधड़ चलने से सड़कों पर धूल उडने लगी। दो घंटे बाद बूंदाबांदी होने लगी, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छिटकने लगे और धूप निकल आई।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे खुटार में अचानक बादल घिर आए और तेज हवा चलने के साथ बारिश होने लगी। कुछ देर बारिश होने के बाद ओलावृष्टि होने लगी, जिससे किसान परेशान हो उठे। लगभग दस मिनट तक ओलावृष्टि में पहले छोटे ओले गिरते रहे और बाद में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। इन दिनों गेहूं की फसल काटी जा रही है। खरबूजा तैयार है। ओलावृष्टि होने से गेहूं, खरबूजा और मक्का की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश के गन्ना, मक्का की फसल को लाभ हुआ है। नरई नम होने से भूसा बनाने का काम रुक गया है। बारिश से खुले में पड़ा भूसा भी खराब होने की आशंका है। उधर, बंडा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर के बाद मौसम खुल गया। पुवायां में बुधवार दिन भर बदली होती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार धूप में तीखापन ज्यादा होने के कारण मामूली बूंदाबांदी होने के बावजूद वातावरण में आर्द्रता का स्तर बढ़ने के बजाय घटकर 25 प्रतिशत रह गया। सुबह से शाम तक वायु दाब सामान्य से 40 अंक अधिक रहा और इसे देखते बृहस्पतिवार को अंधड़ जैसी तेज हवा चलेगी और धूप निकलने से दिन मेें गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed