{"_id":"6890fe0c9f741da6580a68e6","slug":"waterlogging-in-schools-due-to-rain-children-troubled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-149751-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश में स्कूलों में जलभराव, बच्चे हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश में स्कूलों में जलभराव, बच्चे हुए परेशान
विज्ञापन
भावलखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय निगोना मकरंद में भरे पानी से निकलते बच्चे और स्टाफ। स्रोत:
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। बारिश होने से कई स्कूलों के परिसर में जलभराव हो गया। ऐसे में बच्चे व शिक्षिकाएं जैसे-तैसे अंदर तक पहुंचे।
सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगराह में जलभराव हो गया। पूरे स्कूल में पानी भरने से बच्चे किसी तरह अंदर तक पहुंचे। जलभराव होने की वजह से नामांकित छात्रों के बजाय काफी कम ही छात्र पहुंचे। पानी भरा होने के कारण नाममात्र का शिक्षण कार्य हो सका।
इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ददऊ में भी जलभराव हो गया। कंपोजिट स्कूल दिउरिया में भी जलभराव रहा। दूसरी ओर पुवायां के प्राथमिक विद्यालय करनापुर के शिक्षक रत्नाकर दीक्षित ने बीएसए को पत्र भेजकर बताया कि उनके विद्यालय में 139 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
स्कूल का पूरा भवन जर्जर है, जो बरसात में कभी भी गिर सकता है। रसोईघर व कार्यालय टपक रहा है। दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में सीलन है। बच्चों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त कक्षा कक्ष में बैठाना मुश्किल होता है। संवाद