{"_id":"6abec288ca381284a40e0b74","slug":"waterlogging-in-railway-underpass-commuters-forced-to-take-a-5-km-detour-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186264-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे के अंडरपास में भरा पानी, पांच किमी का पड़ रहा फेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे के अंडरपास में भरा पानी, पांच किमी का पड़ रहा फेर
विज्ञापन
निगोही में रेलवे के अंडरपास में भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद
निगोही। निगोही-पुवायां मार्ग से ढकिया तिवारी, बिलिंदपुर होते हुए सिंधौली जाने वाले एकमात्र मार्ग पर उदरिया गांव के पास रेलवे के अंडरपास नंबर 82 में दो से तीन फुट पानी भरा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
अंडरपास में पानी अधिक होने के कारण बाइक निकालने की कोशिश करने पर वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। बृहस्पतिवार को उदरिया की साप्ताहिक बाजार में जाने वाले दुकानदारों और ग्रामीणों को भी पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
उदरिया अंडरपास नंबर 54 और बचूली अंडरपास नंबर 87 में भी पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल कन्नौजिया ने बताया कि समस्या को देखते हुए उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जल निकासी कराने की मांग की थी। रेलवे की ओर से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं, लेकिन दिन में जितना पानी निकाला जाता है, रात में दोबारा उतना ही पानी भर जाता है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीणों और राहगीरों की समस्या को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराकर समस्या के स्थायी निराकरण का प्रयास किया जाएगा।