फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   water tank stairs collapsed one worker seriously injured in Shahjahanpur

मथुरा जैसा हादसा होने से बचा: शाहजहांपुर में पानी की टंकी की सीढ़ियां ढही, एक मजदूर गंभीर घायल

Tue, 02 Jul 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मुर्छा गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगभग एक साल से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। सोमवार को सुबह टंकी की सीढ़ियों का लिंटर खोला गया था। शाम को ऊपर की सीढ़ियां ढह गईं, जिससे एक मजदूर घायल हो गया। 

विज्ञापन
water tank stairs collapsed one worker seriously injured in Shahjahanpur
टंकी की सीढ़ियां गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली ब्लॉक क्षेत्र में मथुरा जैसा हादसा होने से बचा। सोमवार शाम सिंधौली ब्लॉक के गांव मुर्छा में बनी पानी की टंकी की सीढ़ियां ढह गईं। उस वक्त वहां काम करने वाले कई मजदूर टंकी के नीचे बैठे थे। उन सभी ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन मलबा गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


मुर्छा गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगभग एक साल से कार्यदायी संस्था एनसीसी कंपनी की ओर से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। टंकी के लिए पंप हाउस पहले ही बनाया जा चुका है। चूंकि, टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि दिसंबर 2024 निर्धारित है, इसलिए शेष कार्य जल्दबाजी में कराए जा रहे हैं। वाटर टैंक बनाने का काम पूरा होने के बाद गांव में पेयजल की पाइप लाइन डालने और टंकी की सीढ़ियां बनाने का काम एक साथ कराया जा रहा है। टंकी के तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण 12 दिन पहले किया गया था।
विज्ञापन


सुबह खोला लिंटर, शाम को हो गया हादसा  
सोमवार को सुबह सीढ़ियों का लिंटर खोला गया। शाम करीब छह बजे कासगंज के गांव लौकी नगला निवासी मजदूर रिंकू टंकी के नीचे जमीन पर बिखरे मलबे की सफाई कर रहा था। इसी दौरान टंकी के सबसे ऊपरी भाग में बनाई गईं सीढ़ियां ढहने लगीं। वहां मौजूद अन्य मजदूर भाग खड़े हुए, लेकिन मलबा ढहकर नीचे काम कर रहे रिंकू पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन एक्सईएन सनी सिंह के मुताबिक, एक टंकी के निर्माण पर औसतन 40 लाख रुपये लागत आती है। जीने का क्षतिग्रस्त हिस्सा कार्यदायी संस्था से दोबारा निर्मित कराया जाएगा। टंकी का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा होना है।

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता सनी सिंह ने बताया कि मुर्छा गांव में निर्माणाधीन टंकी के जीने के ऊपरी हिस्से की सीढ़ियों का मसाला निर्धारित समय से पहले खोल दिए जाने से जीना गिर गया। जानकारी मिलने पर मिशन के अवर अभियंता अजय भारतीय को मौके पर भेजकर जांच कराई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed