{"_id":"67798679a877d02dc5032b2c","slug":"water-supply-stopped-without-notice-uproar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-134924-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना सूचना के बंद कर दी जलापूर्ति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना सूचना के बंद कर दी जलापूर्ति, हंगामा
Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता प्रेमचंद्र आर्य को मांगपत्र सौंपते पार्षद। स्रोत : पार्ष
शाहजहांपुर। बिना किसी पूर्व सूचना के वार्डों में जलापूर्ति बंद करने से पार्षदों का पारा चढ़ गया। गुस्साए पार्षद शनिवार को नगर निगम के जलकल विभाग कार्यालय पहुंच गए और अवर अभियंता का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
पार्षदों ने चार घंटे का काम 24 घंटे में किए जाने का आरोप भी लगाया। शहर के वार्डों में स्थित घरों तक जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने और सीवर कनेक्शन देने का काम चल रहा है।
इस बीच खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। ओवरहेड टैंक से पाइप लाइन को जोड़ने या मरम्मत कराने के दौरान जलकल विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे मोहल्ले की जलापूर्ति बंद कर देता है।
विज्ञापन
पिछले दिनों वार्ड बृज विहार कॉलोनी, चमकनी कर्बला, बीबीजई आदि में भी यही किया गया। इससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। इसको लेकर लोगों ने पार्षदों से शिकायत दर्ज कराई। इससे नाराज पार्षद शनिवार को नगर निगम के जलकल विभाग कार्यालय पहुंच गए और अवर अभियंता प्रेमचंद्र आर्य को घेर लिया।
पार्षदों ने कहा कि बिना बताए 24 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहती है। पार्षद विपिन सिंह यादव ने कहा कि जलकल विभाग का यह रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि हम लोग जनता के चुने हुए पार्षद हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्या का समाधान कराएं। पार्षद रामबरन सिंह ने कहा कि यदि कहीं फॉल्ट हो जाता है तो उसकी सूचना जलकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को पार्षदों को देनी चाहिए।
पार्षद लालू पुजारी ने कहा कि जो कार्य चार घंटे में हो सकता है, उसको 24 घंटे में पूरा करने का क्या कारण है। पार्षद राजेश गंगवार ने कहा कि सूचना देने के दौरान यह भी बताया जाए कि कितने समय में पानी आ जाएगा।
पार्षदों ने पिछले एक वर्ष में होने वाले कार्यों का लेखा-जोखा भी मांगा। इसके लिए महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव को एक सप्ताह का समय दिया गया है।