फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply disrupted in 1400 houses in Khutar for three day

Shahjahanpur News: खुटार में तीन दिन से 1400 घरों में जलापूर्ति बाधित

Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in 1400 houses in Khutar for three day
खुटार। नगर पंचायत के नलकूप की मोटर खराब होने से तीन दिन से 1400 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। लोगों ने पेयजल आपूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के रामकुमार, बड़ेलल्ला, राजपाल, रामचंद्र ने बताया कि पेयजल आपूर्ति शनिवार से ठप है। जानकारी करने पर नगर पंचायत कर्मियों ने बताया कि नलकूप की मोटर खराब होने से ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहा है। रविवार को दूसरे मोटर से पानी भरने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी खराब हो गई। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


टंकी का कनेक्शन लेने के बाद तमाम लोगों ने हैंडपंप बंद कर दिए थे। कई हैंडपंप जलस्तर नीचे चले जाने से ठप पड़े हैं। इस कारण लोग नगर पंचायत की जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अभिलेखों के अनुसार, नगर में 1400 पेयजल कनेक्शन हैं। मोटर खराब होने से सभी घरों में जलापूर्ति ठप है। ईओ सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि मोटर सही करा कर जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed