{"_id":"68b8869e31e9c45750019b07","slug":"water-of-khannaut-river-entered-the-houses-in-lodhipur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151875-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोधीपुर में घरों में घुसा खन्नौत नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोधीपुर में घरों में घुसा खन्नौत नदी का पानी
विज्ञापन
खन्नौत नदी में बढ़ रहा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से गर्रा नदी में बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार को फिर गर्रा नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इससे स्थिति भयावह हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि 48 घंटे में गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से चार फुट ऊपर जा सकता है। प्रशासन के अधिकारी लगातार बाढ़ का जायजा ले रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। वहीं, खन्नौत नदी का पानी लोधीपुर क्षेत्र के घरों में घुस गया है।
सिंचाई विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की दोपहर 12 बजे अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.600 मीटर एवं लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 144.700 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जनपद में कठना नदी 17000 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है।
मंगलवार की रात दियूनी बैराज से छह घंटे में 54,120 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में पास किया गया है। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 48,058 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। इस पानी का प्रभाव जनपद में छह सितंबर तक आने की आशंका है। इससे गर्रा नदी का जलस्तर लगभग खतरे के निशान 148.800 मीटर के आसपास और वर्तमान जलस्तर 147.600 मीटर से लगभग चार फुट बढ़ने की आशंका है। खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में वर्षा होने के कारण लोदीपुर पुल पर भी खन्नौत नदी का जलस्तर लगभग खतरे के निशान 145.750 तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
डीएम ने लिया हालात का जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खन्नौत नदी के हनुमत धाम एवं गर्रा नदी के अजीजगंज, राई खेड़ा तटबंध पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। डीएम ने बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान एडीएम (एफआर) अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम सदर संजय पांडेय, अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आसपास रहने वालों को जारी की चेतावनी
डीएम ने निर्देश दिए कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तैयारियां पूरी रखें। बाढ़ में बचाव राहत की सभी टीमें सक्रिय रहें। प्रभावित होने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। सभी राहत टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। बढ़ते जलस्तर की जानकारी जनसामान्य को देते रहे। उन्होंने जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रभावित होने वाले लोगों से राहत शिविरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018, टोल फ्री नंबर 1077 पर 24 घंटे बात कर सकते हैं।
-- -बाढ़ पीड़ितों ने बयां की अपनी-अपनी परेशानी-- -
पिछले वर्ष बाढ़ आई थी तो पानी घर में घुस गया था। इससे पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई थी। इस बार फिर से नदी में पानी बढ़ने से दहशत होने लगी है। रात जागकर गुजार रहे हैं। -सरला देवी, लोधीपुर
खन्नौती नदी में पानी बढ़ने से घर में पानी घुस गया है। मवेशियों को घर के बाहर नदी किनारे पानी में बांध दिया है। अधिक पानी बढ़ने पर परेशानी बढ़ जाएगी। पशुओं को लेकर कहां भटकेंगे। - मसकीना, लोधीपुर
पिछले वर्ष आई बाढ़ में पूरा मकान डूब गया था। दूसरे स्थान पर आश्रय लेना पड़ा था। मकान में रखा सामान बर्बाद हो गया था। इस वर्ष फिर से पानी बढ़ने लगा है। इससे डर सताने लगा है। - इरफान, लोधीपुर
खन्नौत नदी में पानी बढ़ रहा है। कोई अधिकारी सुध लेने के लिए नहीं आ रहा है। पानी घर में घुसने के बाद अधिकारियों को पीड़ितों की याद आती है। बाढ़ आने से पहले इंतजाम करने चाहिए। - रविंद्र कुमार, लोधीपुर
गर्रा और खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। टीमों को निगरानी के लिए लगा दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। राहत शिविरों में लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। - अरविंद कुमार, एडीएम (एफआर)
सुभाषनगर में पहुंचा गर्रा का पानी, लोगों की बढ़ीं धड़कनें
गर्रा नदी उफान पर आ गई है। सुभानगर कॉलोनी में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पिछली वर्ष आई बाढ़ में भी सुभाषनगर के घरों में पानी घुस गया था। इससे काफी नुकसान हुआ था। इसको देखते हुए लोगों ने अपने सामान का मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। पानी बढ़ने से लोगों में दहशत है। गलियों में करीब आधा फुट पानी बह रहा है। कुछ लोग मकानों को छोड़कर विस्थापित हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक छह सितंबर तक गर्रा नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। इसकी वजह से लोग घबराए हुए हैं।