फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water life mission pipelines were damaged in the rain

Shahjahanpur News: बारिश में क्षतिग्रस्त हो गईं जल जीवन मिशन की पाइप लाइनें

Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Water life mission pipelines were damaged in the rain
बारिश में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें। संवाद
कुर्रियाकलां। दो साल पहले मल्हपुर, बांसखेड़ा और पल्हौरा गांव में जल जीवन मिशन की ओर से डाली गईं पाइप लाइनें बारिश में रास्तों की मिट्टी दबने से कई जगह टूट गईं हैं। इस वजह से तमाम घरों में पानी की आपूर्ति थम गई है।
विज्ञापन

तीनों गांवों में पेयजल की पाइप लाइनें बिछाने के बाद एक वर्ष पूर्व पानी की आपूर्ति शुरू हुई। लगभग दो माह पूर्व बांसखेड़ा के मोटर में तकनीकी खराबी आ जाने से गांव के सभी घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। बारिश में ग्रामीण पीने के लिए स्वच्छ पानी के लिए घरेलू नलों या फिर सार्वजनिक स्थानों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों पर निर्भर हैं। इससे जल जनित संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। सभी गांवों में जल निगम के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसी वजह से पाइप लाइनें खराब हो गई हैं क्योंकि मिट्टी बैठ जाने से वाहनाें का सीधा दबाव पाइप लाइनों पर पड़ रहा है। बांसखेड़ा के सर्वेश तिवारी ने बताया कि पाइप लाइनें सुधारने के लिए कहे जाने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मल्हपुर निवासी संगम दुबे के अनुसार जहां बारिश में सड़कें धंसी हैं, वहां की पाइप लाइनें बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से बजट की कमी के कारण शुरू किए गए सभी नए कार्य अभी अधूरे हैं। जिन गांवों में पानी की आपूर्ति किन्हीं कारणों से बंद हो गई है, वहां जांच कराकर जरूरी तकनीकी कार्य जल्द कराए जाएंगे। -सनी सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed