फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water has not come to 600 railway houses since two days

Shahjahanpur News: दो दिन से नहीं आया 600 रेल आवासों में पानी

Mon, 03 Jun 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Water has not come to 600 railway houses since two days
रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन की प्रेम नगर कॉलोनी में चार नंबर का मोटर पंप दो दिन से खराब पड़ा है। इस वजह से 600 रेलवे आवासों में पानी नहीं पहुंच रहा। कॉलोनी में लगे सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में कॉलोनीवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। हालांकि, टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


दो माह पहले भी यह मोटर पंप खराब हो गया था, तब लक्सर से मोटर लाकर लगवाया गया। शनिवार को फिर से यह फुंक गया। टंकियों में पानी नहीं आने पर कॉलोनी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी भरने लोग गए, लेकिन अधिकांश के खराब होने और गंदा पानी आने की वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर शिकायत करने पर टैंकरों को लगवाया गया, लेकिन भीषण गर्मी में यह नाकाफी साबित हो रहे हैं।
------
एक घंटे में 66 हजार लीटर पानी की होती है आपूर्ति
- पंप नंबर चार से एक घंटे में 66 हजार लीटर पानी की आपूर्ति होती है। कॉलोनी के आवासों में जलापूर्ति के लिए पंप से साढ़े चार लाख लीटर तथा दो लाख लीटर की दो टंकियों को भरा जाता है। उसके बाद आवासों तक पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अतिरिक्त पंप लगाने की मांग नहीं हुई पूरी
- चार नंबर पंप के बार-बार खराब होने की समस्या को ध्यान में रखकर नरमू शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने डीआरएम से एक अतिरिक्त पंप लगवाने की मांग की थी, लेकिन अब तक पंप स्वीकृत नहीं हुआ। वर्तमान में सिर्फ दो मोटर पंपों से पानी की आपूर्ति हो रही है।
-----

ट्रेन चलाकर चार दिन अपने रेल आवास पर पहुंचा, तो देखा पानी ही नहीं आ रहा। कॉलोनी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब हैं। रेल प्रशासन द्वारा इंडिया मार्क का हैंडपंप ही ठीक करा देने चाहिए।
- पीके पंडित, लोको पायलट, रोजा जंक्शन
----


रविवार को अवकाश होने के कारण सुबह से ही घर पर था। कई सारे काम करने थे, लेकिन मोटर पंप खराब होने से पानी नहीं मिला। सारा काम रुका गया है। घर में छोटा बालक है। बाहर से पानी लाने के लिए कोई नहीं है।
- एलिक दास, बुकिंग क्लर्क रोजा जंक्शन
----

पंप खराब होने से जलापूर्ति बाधित होने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कहीं से शिकायत भी नहीं मिली है। समस्या की जानकारी होगी, तब समाधान हो सकेगा।

- दीपक शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे रोजा जंक्शन

रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

रोजा की प्रेमनगर कॉलोनी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed