{"_id":"68925b4f5115316d7b01504f","slug":"water-filled-in-the-tank-yard-of-puwaiyan-power-substation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-149766-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां बिजली उपकेंद्र के टंच यार्ड में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां बिजली उपकेंद्र के टंच यार्ड में भरा पानी
विज्ञापन
पुवायां ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पर मशीनें सुखाते कर्मचारी। संवाद
पुवायां। पुवायां में मंगलवार को हुई बारिश का पानी बिजली उपकेंद्र के टंच यार्ड में भर जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 23 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाद में पंपिंग सेट चलाकर पानी निकाला गया। शाम के वक्त आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन ट्रिपिंग जारी रही।
मंगलवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बिजली उपकेंद्र के निचले हिस्से में जलभराव हो गया, जिस कारण सुबह साढ़े सात बजे बिजली सप्लाई बंद कर देनी पड़ी। एसडीओ और जेई ने जलभराव देखने के बाद पंपिंग सेट मंगवाकर पानी निकलवाने का काम शुरू कराया।
उपकेंद्र निचली जमीन पर बना होने के कारण आसपास से भी काफी पानी उपकेंद्र में भर गया। दोपहर से शाम चार बजे तक बारिश का पानी निकाले जाने का काम चला, इसके बाद कई कर्मचारियों को लगाकर मशीनों को सुखाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 200 गांवों के 23 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई नहीं मिल सही। बारिश होने से गर्मी कम हो जाने और खेतों में पानी भर जाने से लोगों को बिजली की कमी ज्यादा नहीं खली। देर शाम तक कर्मचारी मशीनों को सुखाने में लगे रहे। जेई सतीशचंद्र ने बताया कि मशीनों को सुखाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।