{"_id":"69090dd2e26c3b0f13015b25","slug":"warning-if-action-is-not-taken-against-illegal-stands-contracted-buses-will-stop-operating-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156740-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी : अवैध स्टैंड पर कार्रवाई नहीं होने पर अनुबंधित बसों का संचालन करेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी : अवैध स्टैंड पर कार्रवाई नहीं होने पर अनुबंधित बसों का संचालन करेंगे बंद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजी बसों से होने वाले नुकसान की वजह से उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। डीएम को ज्ञापन देकर स्पष्ट किया कि अवैध स्टैंड पर कार्रवाई नहीं होने पर एक दिसंबर से अनुबंधित बसों का संचालन बंद कर देंगे।
सोमवार को अध्यक्ष निर्निमेष शर्मा के नेतृत्व में डीएम से मिले शिष्टमंडल ने ज्ञापन देकर बताया कि बरेली मोड़ पर लाइन लगाकर जलालाबाद, बरेली मार्ग के लिए ईको, निजी बसों का संचालन हो रहा है। इनके संचालन की वजह से अनुबंधित बसों का राजस्व लगातार घट रहा है। बसें बिक्री की कगार पर पहुंच गईं हैं। चार से पांच बसें बिक भी चुकीं हैं।
एसोसिएशन ने बसों को सरेंडर करने के लिए एआरटीओ से गुजारिश की थी, लेकिन बसें सरेंडर नहीं की गईं। साथ ही अवैध स्टैंड पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रामकुमार, ओमकार यादव आदि शामिल रहे।