फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ward by-election: 65 percent voting took place amid tight security arrangements

वार्ड उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 65 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 09 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Ward by-election: 65 percent voting took place amid tight security arrangements
मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं एसडीएम अंजलि गंगवार व सीओ प्रयांक जैन। संवाद
तिलहर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 में सभासद के रिक्त पद के लिए उपचुनाव के तहत सोमवार को हुए मतदान में पांच प्रत्याशियों के लिए 1882 मतदाताओं में से 1232 मतदाताओं ने मतदान किया। मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 629 पुरुष और 603 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 65 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू का छह माह पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन से रिक्त हुई सीट पर सोमवार को मतदान हुआ। इस सीट पर प्रत्याशी अखलाक की पत्नी फरहाना व उनके पुत्र सारिक, राधा रमण मिश्रा और उनके भाई रजनीश मिश्रा तथा इंतजार के बीच मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ही मोहल्ला घेरचौबा स्थित मतदान केंद्र नवीला पब्लिक मांटेसरी स्कूल पर निर्वाचन अधिकारी रमेश पंकज की देखरेख में मतदान प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ रही। दिन में 11 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 2.30 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन बाद में मतदान की गति धीमी रही। शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 29 पर 956 मतों के सापेक्ष 674 मत और बूथ संख्या 30 पर 965 मतों के सापेक्ष 558 मत पड़े। दोनों वूथों पर महिला पुरुष की गणना के आधार पर बूथ संख्या 29 पर 347 पुरुष और 327 महिलाओं ने वोट डालें वही वह संख्या 30 पर 282 पुरुष और 276 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मत पेटियों को खंड विकास कार्यालय के स्ट्रांग रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह लगातार मतदान केंद्र की निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया। एसडीएम ने बताया कि मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से खंड विकास कार्यालय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed