{"_id":"67ee2aaa275432495b06cc6f","slug":"ward-boy-injured-after-being-hit-by-chinese-manjha-in-shahjahanpur-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चीनी मांझे की चपेट में आया वार्ड बॉय, स्कूटी की रफ्तार धीमी होने से कटने से बची गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चीनी मांझे की चपेट में आया वार्ड बॉय, स्कूटी की रफ्तार धीमी होने से कटने से बची गर्दन
Thu, 03 Apr 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:04 PM IST
सार
शाहजहांपुर में पक्का पुल के पास स्कूटी सवार चीनी मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन में मांझे की रगड़ लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी की गति धीमी थी, जिससे गर्दन कटने से बच गई।
विज्ञापन
मांझे से गर्दन से लगी रगड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वार्ड बॉय सतेंद्र यादव चीनी मांझे की चपेट में आ गए। उनकी गर्दन पर मांझे की रगड़ लग गई। स्कूटी की गति धीमी होने के चलते उनकी गर्दन कटने से बच गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी सतेंद्र यादव बुधवार की शाम को ड्यूटी पर आ रहे थे। पक्का पुल के पास अचानक मांझे की चपेट में आ गए। गर्दन पर रगड़ लगने पर उन्होंने स्कूटी रोक दी। किसी तरह मांझे से बचकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि 11 जनवरी को चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही शाहरुख हसन की गर्दन कटने से मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया था। फिर भी चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पाई है। लोग पतंगबाजी में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन