{"_id":"67070c25c9bc9ede2e05b4c4","slug":"wake-up-o-jagadambe-wake-up-mother-flame-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-128932-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जागो हे जगदंबे, जागो मां ज्वाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जागो हे जगदंबे, जागो मां ज्वाला...
Thu, 10 Oct 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में जागरण में भजन गाते धीरज शर्मा। संवाद
पुवायां। क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में मंगलवार रात मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से रचित जागरण मंडल के बैनर तले महामाई के जगराते का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
जागरण स्थल पर मां ज्वाला जी, बालाजी, खाटू श्याम की जोत को स्थापित किया गया था। नवरात्र में तमाम श्रद्धालुओं ने जागरण स्थल पर पहुंचकर जोत के दर्शन कर परिक्रमा की। धीरज शर्मा ने महामाई का आह्वान कर जागरण का शुभारंभ किया। चंद्रमोहन ने मां शारदे की वंदना कर जागरण को गति प्रदान की। उन्होंने जागो हे जगदंबे-जागो मां ज्वाला, मेरे घर के सामने मां तेरा मंदिर बन जाए, बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां सहित तमाम भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
चित्रांश ने ओ मेरे खाटू श्याम, ओ दीनों के रखवाले, ऊंचा भवन तेरा बाबा, बाबा ने बुलाया है और लखीमपुर की अंजली त्रिवेदी ने ऊंचे पर्वत वाली मैया, ओ शेरों वाली मैया, चलो बुलावा आया है सहित तमाम भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। सुबह तारा रानी की कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।