फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vyapar sangathan

‘सुस्त व्यापारियों को सक्रिय करना जरूरी’

Tue, 24 Feb 2015 08:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 24 Feb 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
vyapar sangathan
दो माह बाद होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान को दिशा देने आए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने मंगलवार को एक मैरिज लॉन में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों को निष्क्रियता का आइना दिखाया और सुप्त पड़े व्यापारी समाज को जागने की नसीहत दी।
विज्ञापन

श्री मिश्र ने कहा, व्यापारी समाज आज भी गुलाम है। पहले अंग्रेजों की गुलामी सही और अब इंस्पेक्टर राज की गुलामी सहनी पड़ रही है। प्रजातंत्र में जिसके साथ भीड़ है, वही पीएम और सीएम बनता है। हमें सोचना होगा कि हम व्यापारियों की भीड़ क्यों नहीं जमा कर पाते। बोले, लाल बत्ती पाने को कुछ नेताओं की आतुरता ने व्यापारी समाज को कई संगठनों में बांट दिया, लेकिन हमें अपनी कमियां भी टटोलनी होंगी। अगर सभी व्यापारी संगठन को एक रुपया और दो घंटे का वक्त देना ठान लें तो उनकी ताकत के आगे सरकार को भी झुकना पड़ जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की बदौलत केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो सकता है तो संगठन में भी युवाओं को आगे लाकर व्यापारी हित के कामों को नई दिशा दी जा सकती है। सुनील गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खां, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार लील, धर्मपाल रैना, ललित खुराना, शाहनूर खां, नीरज गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
शहीद प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
मिश्रा गुट के प्रदेश अध्यक्ष का यहां पहुंचने पर बरेली मोड़ के पास पदाधिकारियों के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। वहां से उन्हें खुली जीप पर बिठाकर वाहनों का काफिले का शहर में जुलूस निकाला। टाउनहाल में शहीद प्रतिमाओें पर माल्यार्पण करके मिश्र सभा स्थल पर पहुंचे।


‘असली-नकली को पहचाने’
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि व्यापारी समाज को सत्ता के लोभी व्यापारी नेताओं ने ही नुकसान पहुंचाया। व्यापारियों को विभिन्न व्यापार संगठनों से जुड़े दलबदलू नेताओं को खारिज करके अपने हितों की हिफाजत के लिए एक मंच पर आना होगा। फूड सेफ्टी एक्ट, वैट सर्वे, सचल दलों के उत्पीड़न, राजस्व लक्ष्य में बढ़ोत्तरी आदि मुद्दों को लेकर परेशान व्यापारी सभी संगठनों की उपलब्धियों का आकलन करके खुद तय करने में सक्षम हैं कि उन्हें किसके साथ रहना है। इसलिए पदाधिकारियों को युवा व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed