फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voting will be held for grand strike and Bharat Bandh for old pension.

Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन के लिए महा हड़ताल व भारत बंद के लिए होंगी वोटिंग

Sun, 05 Nov 2023 05:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held for grand strike and Bharat Bandh for old pension.
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशव्यापी महाहड़ताल और भारत बंद को लेकर बैठक में रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि हम अपने हक के लिए एकजुट होकर अभी लड़ नहीं पाए तो पुरानी पेंशन बहाल कराना मुश्किल हो जाएगा। मांग के लिए संगठन किसी भी हद तक जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ओपीएस बहाली का आंदोलन अब करो या मरो की तर्ज पर होगा। तभी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद की जा सकती है। 21 और 22 नवंबर को राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर शिक्षक संघ समेत सभी घटक संगठन द्वारा हर ब्लॉक स्तर पर एक बॉक्स रखा जाएगा, इसमें सहमत या असहमत का बैलेट, शिक्षक और कर्मचारी द्वारा डाला जाएगा।
विज्ञापन

इसकी गणना 23 नवंबर को होगी। मतदान परिणाम के आधार पर जनवरी या फरवरी में देश व्यापी महाहड़ताल और भारत बंद करने की तारीख की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता,जिला महामंत्री सुनील मौर्या, जिला संयुक्त मंत्री सचिन मिश्रा, भुवनेश गुप्ता, धीरज रस्तोगी, अलका रस्तोगी, जिलामंत्री विक्रांत मिश्रा, चंद्रभूषण शुक्ला, पल्लवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed