{"_id":"660b139c4367c4d43e01a52a","slug":"voters-increased-by-more-than-six-thousand-after-the-final-publication-list-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-115996-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंतिम प्रकाशन सूची के बाद छह हजार से अधिक बढ़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंतिम प्रकाशन सूची के बाद छह हजार से अधिक बढ़े मतदाता
Tue, 02 Apr 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतिम प्रकाशन सूची होने के बाद भी मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। करीब दो माह में छह हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। मतदाताओं में वोट बनवाने का उत्साह दिखाई दे रहा है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल को फाइनल सूची तैयार की जाएगी, तब तक और मतदाता बढ़ने की संभावना है।
23 जनवरी को प्रशासन की ओर से अंतिम प्रकाशन सूची जारी की गई थी। इस दौरान जिले में कुल मतदाता 23,22,102 थे। इसमें 12,46,206 पुरुष मतदाता, 10,75,738 महिला मतदाता, 158 तृतीय लिंग मतदाता थे। सोमवार तक पुरुष मतदाताओं की संख्या में 3,208, महिला मतदाताओं में 2,907 की वृद्धि हुई है। वहीं तृतीय लिंग के आठ मतदाताओं की कमी हुई है। कुल 6,107 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। सबसे अधिक नगर विधानसभा में 2339 मतदाता, ददरौल विधानसभा में 1074 मतदाता, जलालाबाद विधानसभा में 844 मतदाता, पुवायां विधानसभा में 744 मतदाता, तिलहर विधानसभा में 658 मतदाता और कटरा विधानसभा क्षेत्र में 448 मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में कुल मतदाता 23,28,209 हो गए हैं। इनमें पुरुष मतदाता 12,49,414 और महिला मतदाता 10,78,645 हैं।
-- -- -- --
वोट बनवाने के लिए लगातार किया जा रहा जागरूक
प्रशासन की ओर से वोट बनवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। रैलियों के माध्यम से, स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। वोट बनवाने के लिए जिले की सभी तहसीलों पर एसडीएम से लेकर बीएलओ तक वोट बनवाने में सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन वोट बनाए जा रहे है। नामांकन की आखिरी तिथि तक वोट बनवाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कम से कम सात दिन पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
-- --
1962 में थे 417272 वोटर
वर्ष 1962 में शाहजहांपुर को स्वतंत्र लोकसभा क्षेत्र बना दिया गया। उस समय मतदाताओं की संख्या 4,17,272 मतदाता थी। वहीं 1967 में हुए लोकसभा चुनाव के समय 5,15295 मतदाता थे। 1971 में मतदाता 542094 थे। 1977 में मतदाताओं की संख्या 639675 पहुंच गई। 2009 के लोकसभा चुनाव में 16 लाख 27 हजार 964 मतदाता थे। 2014 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगभग 20 लाख हो गई थी। 2019 में 21 लाख 12 हजार 851 मतदाता थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मतदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नामांकन की आखिरी तिथि तक वोट बनवाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आवेदन सात दिन पहले करना होगा।
- संजय कुमार पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी