{"_id":"658ad38e68964b73e6b077965b90add2","slug":"voter-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों और कर्मचारियों ने ली वोट डालने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों और कर्मचारियों ने ली वोट डालने की शपथ
शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कलक्ट्रेट सभागार में और प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी ने विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता बनने के साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई। इस बीच, स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
डीएम ने शासन से मिले मतदाता शपथ के प्रारूप को पढ़ा जिसे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथ उठाकर दोहराया। सभी ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की गरिमा सुरक्षित रखने और किसी भी लोभ-लालच से प्रभावित हुए बगैर चुनावों में मताधिकार के प्रयोग की प्रतिज्ञा की। विकास भवन में यही प्रक्रिया प्रभारी सीडीओ ने दोहराई। इस मौके पर तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
छात्रों ने नारे लगाकर निकाली जागरूकता रैली
रेलवे इंटर कॉलेज के छात्रों ने रोजा में जागरूकता रैली निकालकर मतदाता दिवस का प्रचार किया। इससे पूर्व, रैली को प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी भी रैली मेें शामिल रही। व्यवस्था में लेफ्टिनेंट जेपी सिंह, विनय प्रकाश, रोशन लाल, राजकपूर आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर एजेड खान कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसके तहत वाद विवाद में इमरान और चित्रकला में दिलशाद ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य शाकिर अली खान ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया। कांट के विनोबा भावे इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मताधिकार के महत्व पर आधारित निबंध प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में बैजनाथ सिंह, रामदास पाल, रामसागर यादव, अश्विनी कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता रहीं आरती
एसएस कॉलेज में चित्रकला विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें आरती पाल विजेता रही,ं जबकि हिना शकील व सविता मिश्रा ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना प्रियदर्शनी, डॉ. शैलजा मिश्रा और डॉ. देवेंद्र सिंह शामिल रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने मतदान की अहमियत बताई। डॉ. अर्चना गर्ग और डॉ. अनुपम शर्मा ने सभी का आभार जताया।
वाद-विवाद में अंकिता और श्रेया रहीं प्रथम
आर्य महिला महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से ‘जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र की आवश्यकता’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पक्ष-विपक्ष में अंकिता मिश्रा और श्रेया गुप्ता प्रथम रहीं। डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. आशीष गोयल और डॉ. मृदुला शर्मा ने प्रतिभागियों की श्रेष्ठता तय की। काय्रक्रम में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. रूपांशु माला, डॉ. रुचि द्विवेदी आदि शामिल रहीं।
प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी ली शपथ
शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति पत्र लेेने आने वाले अभ्यर्थियों और दफ्तर के स्टॉफ कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने दिलाई। इस दौरान एसएसए के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी पीपी सिंह, सुशीलबाबू मिश्रा, निश्चय सिंह, अंकुर सक्सेना, आलोक मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसके बाद मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने संयुक्त रूप से शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें सपना को प्रथम, सोनी को दूसरा और महिमा को तीसरा स्थान मिला।
पुवायां इंटर कॉलेज में भी हुआ शपथ ग्रहण
पुवायां। मतदाता दिवस पर नगर के पुवायां इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने बताया कि कॉलेज की ओर से 25 जनवरी को रैली निकालकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उधर, नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर डॉ. हरिओम अवस्थी, डॉ. रजनीश शुक्ला, डॉ. राजकमल रस्तोगी, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डॉ. सुभाषचंद्र सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
कलान में भी निकाली गई जागरूकता रैली
कलान। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों जागरूक किया गया। जीआईसी के गांव भर्रामई में चल रहे शिविर के दौरान ही यह आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गांव के प्राथमिक विद्यालय शिक्षक ऐराज मियां ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके करकाई। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश यादव की अगुवाई में निकली रैली गांव की गलियों से होकर पुना प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। वहां हुई सभा में कार्यक्रम अधिकारी यादव ने कहा कि समाज को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए और समय-समय पर गांव में श्रमदान भी करें।