फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volunteers took an oath to the country world teacher

स्वयंसेवकों ने ली देश को विश्वगुरु बनाने की शपथ

Fri, 14 Aug 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 14 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took an oath to the country world teacher
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से 14 अगस्त को मनाए जाने वाला अखंड भारत संकल्प दिवस पर अखंड भारत के चित्र पर मोमबत्ती एवं दिये जलाए गए। सिंजई मोहल्ले में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में देश को अखंड बनाने के साथ ही विश्वगुरु बनाने की शपथ भी स्वयं सेवकों ने ली। इस दौरान स्वयं सेवकों को देश और उसकी सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा देश जगतगुरु रहा है। हमारी संस्कृति विविधता के बीच एकरूपता वाली रही। कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से लेकर कटक तक भारत एक है। धर्म जागरण प्रमुख संतोष सिंह ने कहा कि देश की अखंडता को छिन्न-भिन्न करने के लिए षड़यंत्र चल रहा है, जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य आर्य ने कहा कि देश का विभाजन आपसी फूट से हुआ है। इसलिए हमें भारत को अखंड बनाने की शपथ लेनी होगी। इस मौके पर नगर कार्यवाह राजकमल आर्य, प्रसून त्रिवेदी, अभिनव तिवारी, प्रणव मिश्रा, संघ के जिला प्रचारक राजेश, कमलेश, अनमोल, वैभव खन्ना, अभय सेठ, रूपेश वर्मा, अभिषेक पांडेय, सुमित कुशवाहा, वारिश शर्मा, आयुष अवस्थी, अमित ठाकुर आदि तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed