फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volleyball and Handball Competitions Start Tomorrow

Shahjahanpur News: वाॅलीबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता आज से

Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Volleyball and Handball Competitions Start Tomorrow
शाहजहांपुर। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व मंच देने के लिए भारत सरकार की अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अप्रैल के बीच होगा। आयोजन में वाॅलीबॉल व हैंडबॉल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला ओलंपिक संघ की ओर से दून इंटरनेशनल स्कूल में महिला हैंडबाल व वाॅलीबॉल लीग 25 अप्रैल से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ ने बालिका हैंडबाल व वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की जिम्मेदारी महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को दी गई है। इसमें सीनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। विजेता-उपविजेता टीम को मेडल, प्रमाणपत्र व टीशर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतिभाग करने वाली टीम अपना आधार, विद्यालय का प्रमाणपत्र अवश्य लेकर आए। बैठक में विनय गुप्ता, नरेंद्र त्यागी, रविंद्र, मयंक मिश्रा, अन्नू त्यागी, योगेंद्र त्यागी, सुमन, दीक्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed