फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated by worshiping machines and performing Yagya

मशीनों का पूजन व यज्ञ कर मनाई विश्वकर्मा जयंती

Sun, 18 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इसके साथ ही घरों व मंदिरों पर अनुष्ठान व यज्ञ हुए।कंप्यूटर विभाग की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर आचार्य डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने पूजा कराई।

विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated by worshiping machines and performing Yagya

विस्तार

शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। निर्माणी समेत सभी फैक्टरियों, मिलों व प्रतिष्ठानों पर मशीनों का पूजन किया गया। इसके साथ ही घरों व मंदिरों पर अनुष्ठान व यज्ञ हुए।
विज्ञापन

शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के भंडार गृह परिसर में विशेष पूजन समारोह का आयोजन हुआ। रोजा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समेत अन्य कल-कारखानों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। श्री भगवान विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से हनुमत धाम स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर यंत्रो की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के कार्यों व रचनाओं की जानकारी दी। अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, राधेलाल शर्मा, धीरज, अमित, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सेक्टर प्रभारी रामू के गदियाना चुंगी स्थित आवास पर जयंती समारोह का आयोजन व पूजन हुआ। प्रदेश कार्यालय मंत्री शांती स्वरूप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन मिश्रा, प्रदीप कुमार, शिवशंकर, बालकराम गुप्ता, रमेश चंद्र, मोहम्मद खुर्शीद आदि मौजूद रहे। कंप्यूटर विभाग की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर आचार्य डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने पूजा कराई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ यजमान डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें डॉ. सारिका अग्रवाल तथा राजेश कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के संबंध में बताया। इस मौके पर एमपीएस चौहान, डॉ. श्वेता मल्होत्रा, डॉ. निदा शाहिद, डॉ. गुलशन रस्तोगी, छात्रा संगम राज, आदि मौजूद रहे। सिंधौली में रामसनेही शर्मा के आवास पर विश्वकर्मा पूजन किया गया। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी पूजन में हिस्सा लिया। इस मौके पर सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे। एकलव्य सेना की ओर से कटिया टोला में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप, शिवनंदर सागर, मदन लाल, प्रभात वर्मा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह, रणंजय सिंह यादव, गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed