फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   viral fever symptoms body pain and sore throat

Viral Fever: शरीर में दर्द व गले में खराश दे रही तकलीफ, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Wed, 25 Sep 2024 06:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
viral fever symptoms body pain and sore throat
राजकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द, गले में खराश समेत कई तकलीफों से लोग जूझने लगे हैं। शाहजहांपुर में सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। डॉक्टर के मुताबिक दवा खाने पर पांच दिन में राहत मिल जाती है, लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ होने पर दो सप्ताह का समय लग रहा है।

विज्ञापन


बरसात का मौसम अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया, साथ ही सर्दी दस्तक देने को तैयार है। बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण सक्रिय होकर लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है। वर्तमान समय में राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अचानक से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। 
विज्ञापन


फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है। इसमें छह सौ की ओपीडी में आधे बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से तपते मरीजों की जांच में डेंगू या मलेरिया पॉजिटिव नहीं आ रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.सलीम अहमद बताते हैं कि वायरल के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- तेज बुखार
- शरीर में दर्द
- खांसी
- गले में खराश

ये बरतें सावधानी
- गर्म पानी से गरार करें।
- मुंह पर मास्क लगाकर रखें।
- शुद्ध खाना व पानी का सेवन करें।
- बाहरी खान-पान से बचे।
- कटे-फटे फलों को नहीं खाएं
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।

ओपीडी में बने नए पर्चे
बुधवार- 1750
मंगलवार- 1810
सोमवार- 1963

स्क्रीनिंग कम मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने जताई नाराजगी
डिप्टी सीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बुधवार को जैतीपुर के खेड़ा रठ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण् किया। मरीजों की स्क्रीनिंग कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए बढ़ाने के निर्देश दिए। ई-संजीवनी का कार्य तेजी से कराने को कहा। डिप्टी सीएमओ के आने की सूचना पर कस्बे में झोलाछाप में खलबली मच गई। वह अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed