फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers suspect pouring device created a stir in

संदिग्ध डिवाइस गिरने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers suspect pouring device created a stir in
संदिग्ध डिवाइस गिरने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बृहस्पतिवार दोपहर आसमान में उड़ रही एक संदिग्ध डिवाइस अचानक खेत में गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डिवाइस को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम खेत की तरफ  दौड़ पड़ा। डरे सहमे ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने डिवाइस को थाने में सुरक्षित रख दिया है। क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर निवासी शरद यादव अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे आसमान से कोई चीज उड़कर उनके खेत में जा गिरी। गांव के एक व्यक्ति ने उस संदिग्ध चीज को गिरते देख इस जानकारी शरद यादव दी। जानकरी पाकर वह अपने खेत पर पहुंचे तो वहां एक संदिग्ध डिवाइस पड़ी हुई थी जिसमें ऊपर की ओर नीले रंग का गुब्बारा व थर्माकोल के बाक्स में सेल, मीटर आदि लगा हुआ था। इस बीच डिवाइस गिरने की सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने डिवाइस नहीं छुई। निगोही थाना प्रभारी रजी अहमद ने बताया कि खेत में मिला इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस मौसम विज्ञान विभाग से संबंधित है। ऐसी डिवाइस कुछ दिनों पहले खुटार में खेत में गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed